scriptकोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1143 संक्रमित, 1268 डिस्चार्ज, एक की मौत | karnataka sees 1143 new covid cases and one death in 24 hours | Patrika News
बैंगलोर

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1143 संक्रमित, 1268 डिस्चार्ज, एक की मौत

– कर्नाटक में गुरुवार तक रिकवरी दर 97.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 फीसदी है।

बैंगलोरDec 24, 2020 / 11:20 pm

Nikhil Kumar

Corona Virus

Corona Virus

 

बेंगलूरु. कर्नाटक में गुुरुवार को कोविड के 1,143 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 1,268 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 9,13,483 पहुंच गई है। इनमें से 8,87,815 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 13,610 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से अब तक कुल 12,039 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक मौत की पुष्टि गुरुवार को हुई।

कर्नाटक में गुरुवार तक रिकवरी दर 97.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 फीसदी है।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 10,658 रैपिड एंटीजन और 88,066 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 98,742 सैंपल जांचे।
1,143 नए मरीजों में से 642 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,85,008 लोगों में से 3,71,879 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 8,845 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड से 4,283 मरीजों की मौत हुई है।

यूनाइटेड किंगडम से लौटे 36 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई। इनमें से दो यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले। 34 यात्रियों की रिपोर्ट लंबित है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 1,016 ऐसे यात्रियों की जांच हुई है। इनमें से 600 यात्री निगेटिव निकले हैं जबकि 412 यात्रियों की रिपोर्ट नहीं आई है।

Home / Bangalore / कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1143 संक्रमित, 1268 डिस्चार्ज, एक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो