सोमवार को प्रदेश में कुल 65,892 कोविड सैंपल जांचे गए। इनमें से 54,937 सैंपल आरटी-पीसीआर प्रणाली से जांचे गए जबकि 10,955 सैंपल की रैपिड एंटीजन जांच हुई।
प्रदेश में सोमवार तक रिकवरी दर 89.28 फासदी और मृत्यु दर 1.37 फीसदी रही। बेंगलूरु में सोमवार को रिकवरी दर 83.81 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 फीसदी दर्ज की गई।
कोविड के 3,130 नए मरीजों में से 1,603 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। अब तक संक्रमित कुल 3,27,376 मरीजों में से 2,74,397 मरीजों ठीक हुए हैं और 49,224 मरीजों का उपचार जारी है। 3,754 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से 20 मरीजों के मौती की पुष्टि सोमवार को हुई।
चार जिलों में 10 से कम मरीज
बागलकोट जिले में 51, बल्लारी जिले में 47, बेलगावी जिले में 24, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 87, बीदर जिले में 03, चामराजनगर जिले में 26, चिकबल्लापुर जिले में 56, चिकमगलूरु जिले में 43, चित्रदुर्ग जिले में 86, दक्षिण कन्नड़ जिले में 153, दावणगेरे जिले में 124, धारवाड़ जिले में 44, गदग जिले में 04, हासन जिले में 98, हावेरी जिले में 39, कलबुर्गी जिले में 37, कोडुगू जिले में 39, कोलार जिले में 75, कोप्पल जिले में 22, मंड्या जिले में 56, मैसूरु जिले में 139, रायचुर जिले में 37, रामनगर जिले में 10, शिवमोग्गा जिले में 03, तुमकुरु जिले में 57, उडुपी जिले में 44, उत्तर कन्नड़ जिले में 51, विजयपुर जिले में 63 और यादगीर जिले में 09 मरीजों की पुष्टि हुई।