scriptभगवा लहर में बहा कर्नाटक | Karnataka sits in saffron wave | Patrika News
बैंगलोर

भगवा लहर में बहा कर्नाटक

कर्नाटक में खिला कमल

बैंगलोरMay 23, 2019 / 12:52 pm

Priyadarshan Sharma

BJP karnataka

भगवा लहर में बहा कर्नाटक

बेंगलूरु. भाजपा के लिए दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में कमल खिलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक ही शुरूआती रुझानों में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा २३ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सुबह 11.30 बजे ही भाजपा के देवेंद्रप्पा ने बल्लारी में जीत हासिल कर ली थी। वहीं कें्रदीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े उत्तर कर्नाटक संसदीय क्षेत्र से २ लाख मतो से आगे चल रहे हैं।
एक ओर जहां राज्य में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस और जद-एस गठबंधन को कई परंपरागत सीटों पर भी मात खानी पड़ी है। गठबंधन के दोनों दलों को रुझानों से निराश होना पड़ा है। कांग्रेस मात्र बेंगलूरु मध्य, बेंगलूरु ग्रामीण और चामराजनगर में ही बढ़त बनाए है जबकि जद-एस एक मात्र हासन में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं जद-एस को बड़ा झटका लगा है और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा तुमकूरु में खुद भी कड़े संघर्ष में फंसे हुए है। वे भाजपा के जीएस बसवराज से करीब 20 हजार मतों के अंतर से पिछड़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त मंड्या संसदीय क्षेत्र में देवगौड़ा के पोते और मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल गौड़ा को निर्दलीय सुमालता अंबरीश से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है।

Home / Bangalore / भगवा लहर में बहा कर्नाटक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो