scriptनाराज असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर | leaders are discussing about the threat by rebel Congress Mla | Patrika News
बैंगलोर

नाराज असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर

कांग्रेस व जनता दल-एस गठबंधन सरकार की स्थिरता के लिए दोनों दलों के नेताओं ने पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के संपर्क में रहे कई विधायकों को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बैंगलोरApr 25, 2019 / 10:26 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

नाराज असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर

बेंगलूरु. कांग्रेस व जनता दल-एस गठबंधन सरकार की स्थिरता के लिए दोनों दलों के नेताओं ने पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के संपर्क में रहे कई विधायकों को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रणनीति के कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर तथा जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार के साथ मंत्रणा की। रमेश जारकीहोली के आमंत्रण पर शहर पहुंचे बेलगावी जिले के विधायक श्रीमंत पाटिल के साथ जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने बातचीत कर उनका मनमुटाव दूर किया। इसके अलावा असंतुष्ट विधायक महेश कमट्टली को भी मनाने में कांग्रेस नेता सफल रहे हैं। बल्लारी के कांग्रेस विधायक नागेंद्र तथा कंपल्ली क्षेत्र के विधायक जेएन गणेश को मनाने का दायित्व जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार को सौंपा गया है। गठबंधन सरकार को बचाने के लिए ऑपरेशन कमल के जवाब में भाजपा के कुछ विधायकों से त्यागपत्र दिलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
हरसंभव प्रयास किए जाएंगे
उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने कहा है कि अगर रमेश जारकीहोली त्यागपत्र देने के फैसले पर अटल हैं तो उनको रोका नहीं जा सकता है। लेकिन उनके करीबी रहे कांग्रेस के अन्य विधायकों को मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में ऑपरेशन कमल फिर एक बार विफल होगा और सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Home / Bangalore / नाराज असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो