scriptकर्नाटक: लॉकडाउन या पूरे सप्ताह दिन में भी कर्फ्यू पर फैसला आज संभव | Lockdown or week long day curfew,Ktk decide today | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक: लॉकडाउन या पूरे सप्ताह दिन में भी कर्फ्यू पर फैसला आज संभव

बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन जैसे कदम पर विचार
 

बैंगलोरApr 26, 2021 / 02:51 am

Rajeev Mishra

bellary_road_01.jpg
बेंगलूरु. कोविड-19 मामलों में आई तेजी के बाद संक्रमण की कड़ी तोडऩे के लिए राज्य सरकार की ओर से लगाए गए सप्ताहांत कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध को सप्ताह के बाकी दिनों में भी दिन के समय लगाने के बारे फैसला सोमवार को हो सकता है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है जिसमें इसपर फैसला होने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाने के अलावा मुफ्त टीकाकरण पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होने और फैसला किए जाने की संभावना है। फिलहाल सरकार ने 4 मई तक 57 घंटे सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया है। यह शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी है। इसके अलावा रात्रिकालीन कर्फ्यू भी रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में 4 मई तक लागू है। कोरोना रोकथाम उपायों के तहत गैर जरुरी वस्तुओं की दुकानों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर आदि पहले ही ४ मई तक बंद करने के आदेश हो चुके हैं।

housur_road_01.jpg
उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टर ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बात पर चर्चा चल रही है कि सप्ताह के दिनों में भी कर्फ्यू लागू किया जाए या नहीं। सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री येडियूरप्पा फैसले की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा ‘हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन, स्थिति ऐसी है कि कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए प्रतिबंध लगाना होगा। हमें संक्रमण कड़ी को तोडऩा होगा और यह 10-12 दिनों का दौर होगा। एक बार संक्रमण के मामलों में कमी लगेगी तो प्रतिबंध भी कम हो जाएंगे।Ó राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे होगी।

उधर, उप मुख्यमंत्री आर.अश्वथनारायण ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन पर कोई निर्णय नहीं किया है। इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल के समक्ष मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री क्या कहते हैं, उस पर चर्चा होगी और निर्णय किया जाएगा। जनता कफ्र्यू के भी सुझाव रखे गए हैं जिसमें लोग स्वेच्छा से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलते हैं।

कर्फ्यू विस्तार पर अभी नहीं हुई है कोई चर्चा: गृहमंत्री
गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने साप्ताहांत कर्फ्यू के विस्तार की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल साप्ताहांत कर्फ्यू लागू रहेगा।
अपने आवास पर उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह कर्फ्यू की चर्चाओं पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। कर्फ्यू विस्तार को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में सप्ताहांत कफ्र्यू काफी सफल रहा है। लोगों ने इसमें सहयोग किया है। इससे कोविड-19 के प्रसार को रोकने में भी मदद मिली है। लेकिन, पूरे सप्ताह तक कर्फ्यू विस्तार के विषय में सरकार के स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के साथ एक दिन पहले हुई बैठक में भी इसपर बात नहीं की गई। यथास्थिति बनी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो