scriptमंत्र साधना करने वाले होते हैं भाग्यशाली | Los mantras son los afortunados. | Patrika News
बैंगलोर

मंत्र साधना करने वाले होते हैं भाग्यशाली

कलुषित राजनीति के मध्य यह आध्यात्मिक किसी भी वाद से परे सरस्वती मंत्र साधना है

बैंगलोरOct 13, 2018 / 06:21 pm

Ram Naresh Gautam

jainism

मंत्र साधना करने वाले होते हैं भाग्यशाली

बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेतामबर मूर्तिपूजक संघ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे माता सरस्वती के मंत्र साधना अनुष्ठान में आचार्य महेंद्र सागर सूरी ने कहा कि वे लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं जिन्हें मंत्र साधना करने का योग्य- संयोग मिलता है। शायद ऐसा मौका मिले न मिले ऐसा सोचकर दिल खोलकर जो लाभ लेते हैं वे तो अतिभाग्यशाली होते हैं। राष्ट्रवाद, राज्यवाद, जातिवाद, भाषावाद और संप्रदायवाद के फैलते जहर व तेरे-मेरे के विषैले वातावरण के बीच धर्म में भी घुस आई कलुषित राजनीति के मध्य यह आध्यात्मिक किसी भी वाद से परे सरस्वती मंत्र साधना है।

महामंडल में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
बेंगलूरु. विल्सन गार्डन स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में साध्वी विनिव्रता के सान्निध्य में चल रहे नौ दिवसीय शांतिनाथ महामंडल में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 19 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ हवन होगी।

पारंपरिक पद्धति की रक्षा के लिए प्रार्थना सभा कल
बेंगलूरु. फ्रीडम पार्क में रविवार को दोपहर 3 बजे शबरीमाला में सदियों से चल रही धार्मिक परंपराएं तथा पूजा पद्धति बरककार रखने के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। कन्नड़ फिल्म के वरिष्ठ अभिनेता शिवराम ने यह जानकारी दी। यहां शुक्रवार को उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा के पश्चात राजभवन तक मौन जुलूस निकाल कर राज्यपाल वजूभाई वाळा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। परंपरा के अनुसार यहां पर 10 वर्ष से 50 वर्ष की महिला के प्रवेश पर प्रतिबंध है। हमें इस परंपरा का सम्मान करना चाहिए।
गंजम की आभूषण प्रदर्शनी आज से
बेंगलूरु. लोकप्रिय भारतीय आभूषण ब्रांड गंजम ‘पक्षियों का अंतरराष्ट्रीय वर्षÓ मना रहा है। इसी क्रम में गंजम द्वारा 13 और 14 अक्टूबर को राजाजीनगर स्थित होटल शेरटॉन ग्रेंड में एक आभूषण प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी को पक्षियों को समर्पित कर आयोजित किया गया है जिसमें विविध किस्म के आभूषणों को डिजाइन करने में पक्षियों का सौंदर्य दर्शाया गया है। आभूषणों को पक्षी प्रेरित डिजाइन में रचनात्मक रूप से तैयार किया है जिसमें कान की बालियां, नेकलेस, कंगन, अंगूठियां आदि शामिल हैं। सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे के बीच इस प्रदर्शनी में आभूषण प्रेमी अत्याधुनिक डिजाइन वाले आभूषणों की खरीद कर सकते हैं।

Home / Bangalore / मंत्र साधना करने वाले होते हैं भाग्यशाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो