scriptमहाश्रमण अष्टकम लिखित परीक्षा हुई | Mahasaman Ashtakam written Written Examination | Patrika News
बैंगलोर

महाश्रमण अष्टकम लिखित परीक्षा हुई

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में अर्हम भवन विजयनगर में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बैंगलोरMay 16, 2019 / 05:54 pm

Priyadarshan Sharma

mahashraman

महाश्रमण अष्टकम लिखित परीक्षा हुई

बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में गुरुदेव के 10 वें पाटोत्सव पर तेरापंथ महिला मंडल, विजयनगर की ओर से अर्हम भवन में साध्वी मधुस्मिता के सान्निध्य में महाश्रमण अष्टकम की लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई।
साध्वी सहजयशा ने सभी प्रतियोगियों को मंगल पाठ सुनाया। साध्वी मधुस्मिता ने कहा कि धर्म संघ के हर आयामों से ज््यादा से ज्यादा जुडक़र धर्म संघ की प्रभावना में सहभागी बने। साघ्वी ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगता में तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री महिमा पटावरी उपस्थित रहीं। गुरुदेव के 58 वें जन्मोत्सव और 10 वें पदाभिषेक दिवस पर 4 पचरंगी के सेट से सभी ने तप अनुमोदना की।
——

चंदनबाला महिला मंडल विजयनगर द्वारा आयोजन

बेंगलूरु. चंदनबाला महिला मंडल विजयनगर द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में सर्जरी के लिए चयनित 55 मरीजों का बुधवार को ऑपरेशन ह़ुआ। दिव्य दृष्टि आई हॉस्पिटल परिसर में 25 पुरुष और 30 महिलाओं का ऑपरेशन हुआ। महिला मंडल संरक्षिका सुशीला लुंकड़, अध्यक्ष लीला कटारिया, मंत्री प्रेम सुराणा, भाग्यवंती पगारिया आदि उपस्थित रहे।

Home / Bangalore / महाश्रमण अष्टकम लिखित परीक्षा हुई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो