scriptकेसी जनरल अस्पताल में टला बड़ा हादसा | Major tragedy avoided in KCN hospital | Patrika News
बैंगलोर

केसी जनरल अस्पताल में टला बड़ा हादसा

ऑक्सीजन की कमी से उपजी थी समस्या

बैंगलोरMay 07, 2021 / 05:15 am

Sanjay Kulkarni

केसी जनरल अस्पताल में टला बड़ा हादसा

केसी जनरल अस्पताल में टला बड़ा हादसा

बेंगलूरु. मल्लेश्वरम स्थित केसी जनरल अस्पताल में बीती रात ऑक्सीजन की कमी के कारण वहां भर्ती 200 कोरोना संक्रमितों की जान खतरे में पड़ गई थी। लेकिन प्रशासन ने किसी तरह ऑक्सीजन का बंदोबस्त कर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। तीन दिन पहले चामराज नगर जिले में ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 मरीजों की मौत हुई थी।
बताया गया है कि अस्पताल को बल्लारी से तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली फैक्सी एयर कंपनी का टैंकर रात को 11:30 बजे तक नहीं पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन सकते में आ गया था। अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार तेजी से खत्म हो रहा था। आईसीयू में भर्ती 100 तथा अन्य वार्डों में भर्ती 100 अन्य मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की चिंता बढऩे लगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ रेणुका प्रसाद ने रात 12:30 बजे उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथनारायण से संपर्क किया। उन्होंने तत्काल दूसरी कंपनी से संपर्क कर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने को कहा। पुलिस को कंपनी से अस्पताल तक जीरो ट्रैफिक कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए गए। तड़के 4 बजे तरल ऑक्सीजन के 50 लीटर क्षमता वाले 20 जंबो सिलेंडर केसी जनरल अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। इस बीच अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों की जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन को नियंत्रित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो