scriptराजनीति की पथरीली राह पर चल रहा मंड्या | Mandya walking on the path of politics | Patrika News
बैंगलोर

राजनीति की पथरीली राह पर चल रहा मंड्या

सिनेमा के पर्दे पर कलाकारी दिखाने के बाद अब राजनीति में पर्दापण करने वाले निखिल गौड़ा और सुमालता के मंड्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के कारण दोनों की राजनीतिक राह पथरीली हो गई है।

बैंगलोरMar 24, 2019 / 01:54 am

शंकर शर्मा

राजनीति की पथरीली राह पर चल रहा मंड्या

राजनीति की पथरीली राह पर चल रहा मंड्या

बेंगलूरु. सिनेमा के पर्दे पर कलाकारी दिखाने के बाद अब राजनीति में पर्दापण करने वाले निखिल गौड़ा और सुमालता के मंड्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के कारण दोनों की राजनीतिक राह पथरीली हो गई है। चुनाव प्रचार के दौरान कहीं निखिल गौड़ा पर पत्थर चल रहे हैं तो सुमालता का समर्थन करने के कारण अभिनेता दर्शन के घर पर भी पत्थरबाजी हुई।


दर्शन के बेंगलूरु के राजराजेश्वरी नगर स्थित मकान पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब १ बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। दर्शन के घर पर काम करने वाले श्रीनिवास की नींद खिडक़ी पर पत्थर लगने के बाद टूटी तो उन्होंने देखा था कुछ लोग पत्थर फेंककर भाग रहे हैं।

श्रीनिवास ने पुलिस को घटना की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पत्थर कार पार्किंग क्षेत्र में गिरे लेकिन उस समय वहां कोई कार नहीं थी। गौरतलब है कि दर्शन लोकसभा चुनाव में सुमालता का खुलकर समर्थन किया है। इसे लेकर दर्शन के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी दल के नेताओं की कई बयानबाजी आई है। दर्शन और यश जैसे संदलवुड के अभिनेता सुमालता के समर्थन में आए हैं। इस बीच, शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दर्शन के घर का दौरा किया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

निखिल की सभाओं में पत्थरबाजी
निखिल कुमारस्वामी को मंड्या में चुनाव प्रचार के दौरान कई जगहों पर जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को के.आर. पेट तहसील के बुनाकेरे गांव में निखिल का विरोध कर रहे अभिनेता दर्शन के कथित प्रशंसकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। शुक्रवार रात भी सोमनहल्ली गांव में इसी तर्ज पर निखिल का विरोध हुआ और निखिल गौ-बैक के नारे लगे। वहां पत्थरबाजी के दौरान जद-एस नेता जगदीश की कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके अतिरिक्त विधायक नारायण स्वामी की कार पर पत्थर चले। सोमनहल्ली में पुलिस ने दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। इस बीच, दर्शन प्रशंसक संघ के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन स्वामी ने कहा कि पथराव करने वाले दर्शन के प्रशंंसक नहीं थे।

Home / Bangalore / राजनीति की पथरीली राह पर चल रहा मंड्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो