scriptमदद के लिए बढ़े कई हाथ | Many people came farward to help family in distress | Patrika News
बैंगलोर

मदद के लिए बढ़े कई हाथ

मंगलसूत्र गिरवी रखने वाली महिला की मदद के लिए अब कई लोग सामने आए

बैंगलोरAug 02, 2020 / 11:45 am

Sanjay Kulkarni

मदद के लिए बढ़े कई हाथ

मदद के लिए बढ़े कई हाथ

बेंगलूरु. अपने बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा के लिए मंगलसूत्र गिरवी रखने वाली महिला की मदद के लिए अब कई लोग सामने आए हैं। गदग जिले की नरगुंद तहसील के रेड्डेर नागनूर गांव की महिला को टीवी खरीदने के लिए मंगलसूत्र गिरवी रखना पड़ा।
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सीसी पाटिल महिला के घर पहुंचे और उसे 20 हजार रुपए का चैक सौंपा। पूर्व मंत्री कांग्रेस के नेता जमीर अहमद खान ने हुब्बली के अंजुमन इस्लाम सगठन के उपाध्यक्ष अल्ताफ कित्तूर से संपर्क कर इस परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दिलवाई है। महिला का मंगलसूत्र गिरवी रखने वाले दुकानदार ने मंगलसूत्र वापस लौटा दिया है।
खुदकुशी की उच्च स्तरीय जांच की मांग

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हासन जिले में चन्नरायपट्टण के सहायक पुलिस निरीक्षक किरण कुमार के आत्महत्या मामले को संदिग्ध बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रताडऩा के कारण किरण कुमार ने आत्महत्या की है। सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी करे।
किरण कुमार का मोबाइल वरिष्ठ अधिकारियों ने बरामद किया है। लिहाजा उनकी भूमिका संदिग्ध है। संदेह के बादल हटाने के लिए भाजपा को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
महंगाई भत्ता भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन

बेंगलूरु. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस भवन परिसर में महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।संगठन के अध्यक्ष एसएस प्रकाशम के अनुसार राज्य के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उनका नुकसान हो रहा है।
मुख्यमंत्री तथा श्रम मंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपा गया है। भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की राज्य इकाई राज्यव्यापी अभियान चलाएगी। 12 घंटे की शिफ्ट अनिवार्य करने के प्रस्ताव का भी विरोध किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो