scriptरेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन | Minister of State for Railways Suresh Angadi passed away | Patrika News
बैंगलोर

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक

बैंगलोरSep 23, 2020 / 10:31 pm

Santosh kumar Pandey

suresh.jpg
बेंगलूरु. रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को एम्स में निधन हो गया। अंगड़ी (६५) कोरोना से संक्रमित थे और वह पिछले काफी समय से दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। उनका निधन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

बता दें कि अंगड़ी उत्तर कर्नाटक में महाराष्ट्र की सीमा से सटे बेलगावी के सांसद थे। वे 11 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
शोक संदेश में देवगौड़ा ने अंगड़ी को छोटा भाई बताते हुए कहा कि अंगड़ी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, यह राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
वहीं मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि अंगड़ी का निधन हो गया है। उन्होंने कहा कि अंगड़ी एक विनम्र और लोकप्रिय नेता थे। उनका असमय निधन राज्य या पार्टी के लिए ही नहीं, देश के लिए बड़ी क्षति है।
केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, डीवी सदानंद गौड़़ा, उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी, गोविंद कारजोल, डॉ. सीएन अश्वथनारायण, गृहमंत्री बसवराज बोम्मई, सांसद शोभा करंदलाजे ने भी अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है।

Home / Bangalore / रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो