scriptमंत्री ने उपमुख्यमंत्री बनने के लिए मां दुर्गा को लिखा पत्र | Minister wrote to mother Durga to become Deputy Chief Minister | Patrika News
बैंगलोर

मंत्री ने उपमुख्यमंत्री बनने के लिए मां दुर्गा को लिखा पत्र

मनौती के लिए श्रध्दालुओं में लोकप्रिय है यह मंदिर

बैंगलोरSep 17, 2020 / 08:58 pm

Santosh kumar Pandey

letter.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्य के एक मंत्री ने देवी दुर्गा को पत्र लिखकर उपमुख्यमंत्री बनाने का आशीर्वाद मांगा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी. श्रीरामुलू ने गुरुवार को कथित रूप से प्रसिद्ध देवी दुर्गा को पत्र लिखकर जल्द ही उपमुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगा है।
बेंगलूरु से 500 किलोमीटर दूर

दुर्गा देवी का यह मंदिर राजधानी बेंगलूरु से 500 किलोमीटर दूर यादगीर जिले में है। बताया जाता है कि कल्याण कर्नाटक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलबुर्गी जा रहे मंत्री ने रास्ते में यादगीर जिले स्थित मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना के बाद पत्र लिखकर उपमुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगा।
उपमुख्यमंत्री बनने की इच्छा

बताया जाता है कि पत्र में मंत्री के हस्ताक्षर हैं जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है।
मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी यहां आता है वह पत्र लिखकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगता है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी जेल से रिहा होने के बाद मत्था टेकने मंदिर गए थे।

Home / Bangalore / मंत्री ने उपमुख्यमंत्री बनने के लिए मां दुर्गा को लिखा पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो