2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MLC ने किया देवेगौडा परिवार के नाम पर शपथ लेने का प्रयास

विधान परिषद सदस्य वेणुगोपाल और रमेश गौड़ा ने ली शपथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 12 Oct 2018, 8:21 PM IST

MLC

MLC ने किया देवेगौडा परिवार के नाम पर शपथ लेने का प्रयास

रमेश गौड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौडा, चेन्नम्मा देवेगौड़ा, एच. डी. कुमारस्वामी तथा एच.डी. रेवण्णा के नाम पर शपथ लेने का प्रयास किया

बेंगलूरु. कांग्रेस के एम.सी.वेणुगोपाल तथा जद (एस) के रमेश गौड़ा ने गुरुवार को विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ग्रहण की। कार्यवाहक सभापति बसवराज होरट्टी ने शपथ दिलाई। रमेश गौड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौडा, चेन्नम्मा देवेगौड़ा, एच. डी. कुमारस्वामी तथा एच.डी. रेवण्णा के नाम पर शपथ लेने का प्रयास किया लेकिन सभापति ने रोक दिया तो भगवान के नाम पर शपथ ली।

वेणूगोपाल ने काफी देर तक उपमुख्यमंत्री डॉ जी.परमेश्वर का इंतजार किया। जब परमेश्वर कार्यक्रम में पहुंचे तो वेणूगोपाल ने भगवान के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर श्रम मंत्री वेंकटरमणप्पा, कृषि मंत्री शिवशंकर रेड्डी, सांसद मुद्दहनुमे गौड़ा, विप सदस्य रिजवाज अरशद उपस्थित थे।

---
उपमहापौर पद के लिए निर्दलियों की दावेदारी
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के उपमहापौर पद के लिए अब निर्दलीय पार्षदों ने दावेदारी पेश कर दी है। उपमहापौर रमीला उमाशंकर के निधन के कारण इस पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। बीबीएमपी में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन का समर्थन कर रहे 6 निर्दलीय पार्षदों के गुट ने उपमहापौर पद पर दावेदारी पेश कर गठबंधन के नेताओं की नींद उड़ा दी है। प्रशासनिक सुधार स्थायी समिति के अध्यक्ष निर्दलीय पार्षद लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक के पश्चात निर्दलीय पार्षदों ने यह मांग रखी है।

निर्दलीय पार्षदों के इस गुट के नेता निर्दलीय पार्षद लक्ष्मीनारायण के मुताबिक इस फैसले से मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री डॉ जी.परमेश्वर, केपीसीसीआइ के अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव को अवगत करा दिया है। छह निर्दलीय पार्षदों का यह गुट चाहता है कि उनमें से किसी को उपमहापौर बनाया जाए। पार्षदों ने कांग्रेस तथा जद (एस) नेताओं को याद दिलाया है कि उनके समर्थन से ही गंगाम्बिके मल्लिकार्जुन महापौर तथा रमीला उमाशंकर उपमहापौर बनी थीं। उपमहापौर के लिए चुनाव अगले महीने कराए जाने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक