scriptकर्नाटक मंत्रिमंडल के गठन में और देरी के आसार | More delay in formation of Karnataka cabinet due to Sushma Death | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक मंत्रिमंडल के गठन में और देरी के आसार

दिल्ली से खाली हाथ लौटे मुख्यमंत्री येडियूरप्पा
वरिष्ठ नेताओं के बुलाने पर फिर जाएंगे दिल्ली

बैंगलोरAug 07, 2019 / 06:24 pm

Ram Naresh Gautam

bs yediyurappa

कर्नाटक मंत्रिमंडल के गठन में और देरी के आसार

बेंगलूरु. राज्य मंत्रिमंडल के लिए संभावित नामों की सूची लेकर दो दिन पहले दिल्ली गए मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को बदली परिस्थितियों में बुधवार को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा आलाकमान की मुहर लगने में अब एक सप्ताह का और वक्त लग सकता है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन होने से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का व्यस्त होना सीएम के लौटने का अहम कारण बताया जा रहा है।
वहीं, राज्य के 10 से अधिक जिलों में बाढ़ के गंभीर हालात भी उनके लौटने की वजह में से एक है।

राज्य में भाजपा की सरकार सत्ता में आए 12 दिन बीत चुके हैं और अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। इस बात को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस व जनता दल-एस के नेता कटाक्ष कर रहे हैं।
संसद के अधिवेशन के समापन के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि बुधवार को इस मसले पर येड्डियूरप्पा की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होगी।

लेकिन सुषमा स्वराज का निधन होने और राज्य में बाढ़ की गंभीरता के बीच येडियूरप्पा के पास लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। बेंगलूरु रवाना होने से पूर्व उन्होंने सुषमा स्वराज की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए।
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ चर्चा कर नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करना है।

आते ही बेलगावी रवाना
मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री येडियूरप्पा उत्तर कर्नाटक में बाढ़ के हालात की निगरानी करने व अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर राहत कार्य में तेजी लाने के मकसद से बेलगावी रवाना हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो