scriptबाहरी से ज्यादा महत्वपूर्ण आंतरिक सुंदरता- देवेंद्रसागर | More important internal beauty than external- Devendrasagar | Patrika News
बैंगलोर

बाहरी से ज्यादा महत्वपूर्ण आंतरिक सुंदरता- देवेंद्रसागर

श्रद्धालुओं को किया सम्बोधित

बैंगलोरAug 03, 2020 / 02:59 pm

Yogesh Sharma

बाहरी से ज्यादा महत्वपूर्ण आंतरिक सुंदरता- देवेंद्रसागर

बाहरी से ज्यादा महत्वपूर्ण आंतरिक सुंदरता- देवेंद्रसागर

बेंगलूरु. आचार्य देवेंद्रसागर सूरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे चारों ओर सुंदरता ही फैली हुई है। सुबह से ही उसकी अद्भुत छटा के दर्शन होने लगते हैं। उगते सूरज की लालिमा के साथ पक्षियों का चहचहाना, हवाओं का बहना, फूलों और पत्तियों पर ओस की बूदें, चारों ओर मनोरम दृश्य। आज की इस भागती दौड़ती दुनिया में मनुष्य इतना मशीनी हो गया है कि वह सुंदरता का अनुभव ही नहीं कर पाता। सुबह से शाम तक की इस व्यस्त जीवन शैली ने लोगों को इतना अवसरवादी बना दिया है कि वे अपने आस पास की फैली सुंदरता को वह ना तो देख पाते हैं और ना ही महसूस कर पाते हैं। जिस प्रकार प्राकृतिक सौंदर्य का आकलन उसकी सुंदरता से आंका जाता है, उसी प्रकार मनुष्य की सुंदरता का आकलन उसके विचारों एवं उसके स्वभाव से होता है। किसी भी व्यक्ति को महान बनाने में उसकी बाहरी सुंदरता ही नहीं बल्कि उसकी सोच और उसकी विचारधारा अधिक महत्वपूर्ण होती है। बाहरी सुंदरता तो किसी को एक बार प्रभावित करती है, लेकिन व्यक्तिके आंतरिक गुण और उसके संस्कार, विचार, कार्यशैली का प्रभाव चिरस्थाई रहता है। हम इतिहास में ऐसे किसी भी एक व्यक्ति का उदाहरण नहीं दे सकते, जो कि आंतरिक गुणों के बिना महान बना हो। उन गुणों की नींव बचपन से ही पड़ जाती है। एक बच्चे की परवरिश जिस वातावरण में होती है, वह उसके व्यक्तित्व को निर्धारित करता है। एक बच्चे के समुचित विकास में उसके माता पिता व अध्यापकों को अहम योगदान होता है। इंसान के विचार और संस्कार उसके अभिभावकों व अध्यापकों के विचारों के व्यवहार से प्रेरित होते हैं।अभिभावक व अध्यापक होने के नाते यह हमारी नैतिक जिम्मेवारी है कि हम बच्चों को प्रकृति के नजदीक लेकर जाए। वे अपना कुछ समय टीवी, इंटरनेट, मोबाइल से दूर कहीं पकृति के सुंदर नजारे देखते हुए बिताए। अंत में आचार्य ने कहा की आज लोग अपनी भारतीय संस्कृति को छोड़ विदेशों की नुकसानदायक चीजों को खरीद रहे हैं। आज भारत में चीन का सामान ज्यादा बिक रहा है। इससे देश की अर्थ व्यवस्था कमजोर हो रही है और भारत का पैसा विदेशों में जा रहा है।

Home / Bangalore / बाहरी से ज्यादा महत्वपूर्ण आंतरिक सुंदरता- देवेंद्रसागर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो