scriptकर्नाटक में तीन दिन में मिले नौ सौ से अधिक मरीज, गुरुवार को चार की मौत | More than nine hundred patients found in three days in Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में तीन दिन में मिले नौ सौ से अधिक मरीज, गुरुवार को चार की मौत

Coronavirus Karnataka News Update
गुरुवार को मिले 257 कोरोना संक्रमित
उडुपी में 92, रायचूर में 88 लोगों में कोरोना की पुष्टि
बेंगलूरु शहरी जिले में 9 मरीज

बैंगलोरJun 04, 2020 / 09:20 pm

Santosh kumar Pandey

napping_01.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना (COVID-19) की रफ्तार थमती नहीं दिखाई दे रही है। पिछले तीन दिनों में राज्य में कुल 912 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हो चुकी है। गुरुवार को 257 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को राज्य में कुल 267, जबकि मंगलवार को 388 मरीज मिले थे।
गुरुवार को संक्रमित मिले 257 व्यक्तियों में सर्वाधिक 92 उडुपी जिले में मिले हैं। यहां बुधवार को 62 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

रायचूर जिले में 88 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है तो बेंगलूरु शहरी जिले में कुल नौ लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। मंड्या में 15, हासन में 15,बेलगावी में 12, दावणगेरे में 13, दक्षिण कन्नड़ जिले में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
मंड्या जिले में 52 लोगों ने जीती कोरोना जंग
राज्य में कोरोना को परास्त करनेवाले लोग भी शतक लगा रहे हैं। गुरुवार को मंड्या जिले में ५२ लोगों सहित कुल १०६ लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। उडुपी में २०, दक्षिण कन्नड़ जिले में 11, दावणगेरे में सात लोग अस्पताल से घर गए। बुधवार को कुल 111 लोग कोरोना को परास्त करने में कामयाब रहे थे।
तीन महिलाओं सहित चार की मौत
गुरुवार को राज्य में तीन महिलाओं सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। बेंगलूरु शहरी जिले में एक ६० वर्षीय महिला व एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दावणगेरे में एक 83 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गुरुवार को मृतकों में गदग निवासी 44 वर्षीय पुरुष भी शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 4320 हो गई है। इनमें से 1610 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि57 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2651 हो गई है।

Home / Bangalore / कर्नाटक में तीन दिन में मिले नौ सौ से अधिक मरीज, गुरुवार को चार की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो