scriptमुसलमान समझ लें कि कर्नाटक में कांग्रेस की वजह से भाजपा सत्ता में आई: कुमारस्वामी | Muslims should know BJP came to power in Karnataka due to Congress | Patrika News
बैंगलोर

मुसलमान समझ लें कि कर्नाटक में कांग्रेस की वजह से भाजपा सत्ता में आई: कुमारस्वामी

कहा, कांग्रेस फिर सत्ता में नहीं आएगी

बैंगलोरJul 03, 2021 / 04:14 pm

Santosh kumar Pandey

kumarswamy_1.jpg
बेंगलूरु. राज्य के दो राजनीतिक दलों, कांग्रेस व जेडी-एस में जुबानी जंग तेज हो गई है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (Former Karnataka Chief Minister H D Kumaraswamy) ने कहा है कि मुसलमानों को पता होना चाहिए कि कर्नाटक में कांग्रेस की वजह से भाजपा सत्ता में आई है।
जद-एस नेता कुमारस्वामी ने कहा कि यदि भाजपा वर्तमान में कर्नाटक में सत्ता में है, तो यह कांग्रेस के कारण है। मेरे मुस्लिम भाइयों को यह समझना चाहिए कि भाजपा राज्य में सत्ता में जद (एस) के कारण नहीं आई है।
विधानसभा चुनावों का दिया हवाला

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय दलों की हार का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस फिर कभी सत्ता में नहीं आएगी और भविष्य क्षेत्रीय दलों का है।
सीएम बनने का सपना देखने लगे : शिवकुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रदेश जनता दल एस के अध्यक्ष एच.डी.कुमारस्वामी अभी से मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक डॉ. यतींद्र सिद्धरामय्या ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को कांग्रेस पर दिए उनके बयान के बाद चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने परिवार के अलावा पार्टी के किसी अन्य नेता का नाम घोषित करके दिखाएं।

Home / Bangalore / मुसलमान समझ लें कि कर्नाटक में कांग्रेस की वजह से भाजपा सत्ता में आई: कुमारस्वामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो