scriptराजग को फिर जनादेश मिलेगा: सीतारमण | NDA will get mandate again: Sitharaman | Patrika News
बैंगलोर

राजग को फिर जनादेश मिलेगा: सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने भरोसा जताया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (रागज) को फिर से स्पष्ट जनादेश मिलेगा।

बैंगलोरApr 19, 2019 / 01:52 am

शंकर शर्मा

राजग को फिर जनादेश मिलेगा: सीतारमण

राजग को फिर जनादेश मिलेगा: सीतारमण

बेंगलूरु. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने भरोसा जताया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (रागज) को फिर से स्पष्ट जनादेश मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसस पर बने रहेंगे। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा कि मतदाताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग बड़े ही उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार से विकास की गति में अधिक बदलाव नहीं आएगा।


चुनाव के परिणाम लाएंगे बदलाव: कुमारस्वामी
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस आम चुनावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि परिणाम निश्चित रूप से देश की राजनीति में बदलाव लाएंगे। कुमारस्वामी ने गुरुवार को रामनगर जिले के केतगानहल्ली में मतदान के बाद कहा कि देश की जनता ही केंद्र में मोदी सरकार का अंत कर सकती है। एक सवाल पर उन्होंने गठबंधन के 22 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने की उम्मीद जताई। मीडिया के मंड्या सीट पर ध्यान देने पर उन्होंने कहा कि यहां से उनके पुत्र निखिल बड़े अंतर से सफलता हासिल करेंगे। मंड्या में मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अधिक सुमालता के बारे में प्रचार किया। इससे पहले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पत्नी, अनीता कुमारस्वामी व पुत्र निखिल कुमारस्वामी के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचे और उन्होंने बारी-बारी से मतदान किया।


परिणाम का गठबंधन सरकार पर असर नहीं
गठबंधन समन्वय समिति अध्यक्ष सिद्धरामय्या ने कहा है कि आम चुनाव के परिणाम का राज्य की कांग्रेस व जद-एस गठबंधन सरकार पर कोई असर नहीं होगा। मैसूरु जिले के सिद्धरामय्यनहुंडी गांव में मतदान करने के पश्चात उन्होंने दावा किया कि राज्य में गठबंधन को 28 में से 20 क्षेत्रों में जीत हासिल हो रही है। ऐसे में भाजपा का आम चुनाव के बाद राज्य में गठबंधन सरकार के पतन होने का दावा बेबुनियाद है। पहले चरण में 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ है। इसमें से 10 क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशियों को सफलता मिलेगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैसूरु जिले के कई ग्रामीण मतदान केंद्रों में 90 फीसदी से भी ज्यादा मतदान होता है। शहरों में भी ऐसा मतदान होना चाहिए।


इतिहास लिखेगी गठबंधन की कामयाबी: परमेश्वर
तुमकूरु में उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि तुमकूरु संसदीय क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी एचडी देवगौड़ा की कामयाबी एक नाया इतिहास लिखेगी। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक ताकतों का ध्रुवीकरण हुआ है, यही भाजपा की विदाई सुनिश्चित करेगा।


यहां गुरुवार को मतदान करने के पश्चात उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आदेश का सम्मान करते हुए एकजुट होगर प्रचार किया। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। जिससे २३ मई के पश्चात देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा। देश की जनता ने गणतंत्र तथा संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर करने का मन बना लिया है।

Home / Bangalore / राजग को फिर जनादेश मिलेगा: सीतारमण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो