scriptगैस सिलिंडर को चूल्हे से जोडऩे में की लापरवाही, रिसाव से लगी आग तीन की मौत | Negligence in connecting gas cylinder with stove, three killed in fire | Patrika News
बैंगलोर

गैस सिलिंडर को चूल्हे से जोडऩे में की लापरवाही, रिसाव से लगी आग तीन की मौत

बाणसवाड़ी पुलिस क्षेत्र में मंगलवार रात एक मकान में रसोई गैस रिसाव के बाद आग लगने से ३ लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बाणसवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बैंगलोरApr 17, 2019 / 08:58 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

गैस सिलिंडर को चूल्हे से जोडऩे में की लापरवाही, रिसाव से लगी आग तीन की मौत

बेंगलूरु. बाणसवाड़ी पुलिस क्षेत्र में मंगलवार रात एक मकान में रसोई गैस रिसाव के बाद आग लगने से ३ लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बाणसवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान बिहार के संजीव (१७), संजय (३५) और रामू (२३) के तौर पर की गई है। चौथे व्यक्ति निरंजन (२७) की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। बताया गया है कि चारों विभिन्न कंपनियों में काम करते थे और यहां जानकीराम लेआउट में एक किराये के मकान में रहते थे।
बताया गया है कि उन्होंने मंगवलार शाम काम से लौटने के बाद नया गैस सिलिंडर चूल्हे से लगाया था। चारों ने इसके बाद बाहर जाकर होटल में भोजन किया। वापस लौटने के बाद जैसे ही उन्होंने बिजली का लट्टू जलाया, घर में धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आकर चारों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि बुधवार सुबह संजीव, संजय और रामू ने दम तोड़ दिया बकि निरंजन की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।
पुलिस को आरंभिक जांच से पता चला है कि सिलिंडर को सही तरीके से चूल्हे के साथ नहीं जोड़ा गया था। इसके अलावा रेगुलेटर भी बंद नहीं किया गया। इसी कारण सिलिंडर से गैस रिस कर पूरे घर में फैल गई। जैसे ही वे लोग घर लौटे और लाइट ऑन करने के लिए बटन दबाया, तो पूरे घर में आग लग गई और धमाके से मकान की छत भी उड़ गई।

Home / Bangalore / गैस सिलिंडर को चूल्हे से जोडऩे में की लापरवाही, रिसाव से लगी आग तीन की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो