scriptNetaji Ajab-Gajab : इस भाजपा विधायक ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया अपने क्षेत्र में | Netaji Ajab-Gajab: BJP MLA did not spend even a single rupee | Patrika News
बैंगलोर

Netaji Ajab-Gajab : इस भाजपा विधायक ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया अपने क्षेत्र में

मुख्यमंत्री ने विधायकों को लिखना पड़ा पत्र, कहा-विकास निधि का उपयोग करें विधायक

बैंगलोरJun 26, 2019 / 07:24 pm

Ram Naresh Gautam

bjp rajasthan

bjp metting

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री HD kumarswamy ने राज्य के विधायकों एवं विधान पार्षदों से कहा है कि विकास निधि को बेकार नहीं जाने दें। पिछले एक वर्ष के दौरान विधानमंडल के अधिकांश सदस्य विकास निधि का उपयोग नहीं कर पाए हैं।
यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या भी विकास निधि के उपयोग के मामले में पिछड़ गए हैं। इसके अलावा BJP के एक विधायक ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक साल में विधायक निधि से एक रुपए भी खर्च नहीं किए।
विधायकों को हर साल आवंटित निधि के इस्तेमाल से जुड़े आंकड़ों से यह बात सामने आ रही है। विधानसभा के 31 सदस्यों और विधान परिषद के 36 सदस्यों ने अभी तक विकास निधि खर्च नहीं किया है।
इस बीच कुमारस्वामी नेे सभी विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि वे सालाना आवंटित 2 करोड़ रुपए की विकास निधि का इस्तेमाल करें, क्योंकि राज्य विकास की दौड़ में पिछड़ गया है।

उन्होंने विधायकों से कहा है कि वे JUNE के आखिर तक प्रस्ताव भेजें कि शेष विधायक निधि को विकास कार्यों में किस तरह खर्च करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अब तक अपने बादामी विधानसभा क्षेत्र में 22 लाख रुपए ही खर्च किए हैं।

प्रदेश Congress President दिनेश गुंडूराव ने लगभग 48 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं राजाजी नगर के भाजपा विधायक Suresh Kumar ने निधि में से एक भी पैसा खर्च नहीं किया है।
गोविंदराज नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वी. सोमण्णा ने केवल 6 लाख और कांग्रेस के पंचायती राज मंत्री Krishna Byre Gowda ने विकास निधि से 5 लाख रुपए खर्च किए हैं।

Home / Bangalore / Netaji Ajab-Gajab : इस भाजपा विधायक ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया अपने क्षेत्र में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो