script40 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार | Nigerian arrested with drugs worth Rs 40 lakh | Patrika News
बैंगलोर

40 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

आरोपी स्टूडेंट वीजा पर बेंगलूरु आया था

बैंगलोरMar 06, 2021 / 05:33 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने एक नाइजीरियाई के नागरिक युगो चुक्वा (34) को गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए के ड्रग्स जब्त किए।
पुलिस के अनुसार आरोपी स्टूडेंट वीजा पर बेंगलूरु आया था लेकिन शिक्षा पूरी नहीं की और ड्रग्स बेचने का धंधा करने लगा। पुलिस ने वाड्रापाल्या के कावेरी नगर में एक मकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।
पांच तस्कर गिरफ्तार
बेंगलूरु. चामराजनगर जिले में कोलेगाल पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर हिरण के चार सींग, दो खाल और दो बंदूक जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक मेगालादोड्डी गांव निवासी जोसेफ (42), किरेपाती गांव के नल्ला स्वामी (34), सुन्दराहल्ली के वेंकटप्पा (38), जागेरीपुर के थामस राज (42) और एंथनी (30) रात के समय अवैध रूप से जंगल में प्रवेश कर जानवरों का शिकार करते थे। आरोपियों ने अभी तक 22 से अधिक हिरण और खरगोश समेत कई जानवरों का शिकार किया है।
उन्होंने गत सप्ताह वन विभाग के एक कर्मचारी रमेश पर हमला भी किया था और अंधेरेका फायदा उठा कर फरार हो गए थे। रमेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास बंदूक का लाइसेन्स भी नहीं है।

Home / Bangalore / 40 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो