scriptउप चुनाव तक कैबिनेट विस्तार की योजना नहीं | No cabinet expansion plan until by-election | Patrika News
बैंगलोर

उप चुनाव तक कैबिनेट विस्तार की योजना नहीं

No cabinet expansion. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने हाल-फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना से इंकार किया है। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में मीडिया से कहा कि मौजूदा स्थिति में कम से कम उपचुनाव होने तक कैबिनेट विस्तार की कोई योजना नहीं है।

बैंगलोरOct 16, 2019 / 07:46 pm

Santosh kumar Pandey

उप चुनाव तक कैबिनेट विस्तार की योजना नहीं

उप चुनाव तक कैबिनेट विस्तार की योजना नहीं

बेलगावी. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने हाल-फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना से इंकार किया है। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में मीडिया से कहा कि मौजूदा स्थिति में कम से कम उपचुनाव होने तक कैबिनेट विस्तार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के उपचुनाव में बेलागवी जिले की तीनों सीटों सहित अधिकतम सीटें जीतेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार उनकी सरकार ने बाढ़ के कारण असिंचित क्षेत्र में हुए फसल के नुकसान के लिए किसानों को पहली बार सर्वाधिक राहत राशि प्रदान की है। असिंचित क्षेत्र के लिएए राहत अब 16,000 रुपए जबकि सिंचित भूमि के लिए 23 हजार रुपए होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह निर्माण के लिए पांच लाख और यहां तक कि एक छोटे से झोंपड़ी के लिए 25,000 रुपए मिलेंगे। यानी दस हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महाराष्ट्र में अच्छे अंतर के साथ सत्ता में वापस आएगी। वह कन्नड़ बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को महाराष्ट्र जाएंगे।

Home / Bangalore / उप चुनाव तक कैबिनेट विस्तार की योजना नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो