scriptकर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं: जोशी | No proposal for change of leadership in Karnataka: Joshi | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं: जोशी

बतौर सीएम येडियूरप्पा के प्रदर्शन को बताया अच्छा

बैंगलोरOct 26, 2020 / 04:43 pm

Santosh kumar Pandey

prahlad_joshi.jpg
बेंगलूरु. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ( Union Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय या राज्य भाजपा के पास कर्नाटक में भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा (Chief Minister B S Yediyurappa) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेता एमबी पाटिल और विनय कुलकर्णी के भाजपा में आने के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं है।

मुआवजे के मुद्दे का राजनीतिकरण
जोशी ने आरोप लगाया कि विधान सभा में विपक्ष के नेता सिद्धरामैया बाढ़ प्रबंधन और मुआवजे के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के 10 वर्षों में केंद्र ने कर्नाटक में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान 4,609 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है जबकि मांग ४४,000 करोड़ रुपए की थी। मोदी सरकार ने छह साल में 11,753 करोड़ रुपये दिए हैं जबकि मांग 27,208 करोड़ रुपए थी।
कांग्रेस के डीके शिवकुमार और सिद्धरामैया के बीच प्रतिस्पर्धा

इस मौके पर बृहद व मध्यम उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टर (Large & Medium Scale Industries Minister Jagadish Shettar) ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पद के लिए कांग्रेस के डीके शिवकुमार और सिद्धरामैया के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है जबकि यह पद रिक्त नहीं है।
विधायक बसनगौड़ा पाटिल के नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बारे में शेट्टर ने कहा कि यह उनका निजी विचार है। उनकी इस टिप्पणी पर राज्य भाजपा अध्यक्ष उचित निर्णय लेंगे।

Home / Bangalore / कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं: जोशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो