scriptअब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री पर कसा ईडी का शिकंजा | Now tightened ED's grip on this former minister of Congress | Patrika News
बैंगलोर

अब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री पर कसा ईडी का शिकंजा

उनकी पुत्री और दामाद न्यूयार्क में रहते हैं। ईडी पुत्री और दामाद के कारोबार पर भी नजर बनाए हुए हैं।

बैंगलोरNov 13, 2019 / 04:15 pm

Ram Naresh Gautam

Big Fish Trapped :  Amway पर Networking Marketing की आड़ में पिरामिड फ्रॉड चलाने का आरोप

Big Fish Trapped : Amway पर Networking Marketing की आड़ में पिरामिड फ्रॉड चलाने का आरोप

बेंगलूरु. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री केजे जार्ज के खिलाफ बेनामी संपत्ति को लेकर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता रविकृष्णा रेड्डी ने गत सप्ताह ईडी से शिकायत की थी कि जार्ज की देश और विदेश में संपत्तियां हैं, जिनकी जांच की जानी चाहिए।
ईडी ने शिकायत के आधार खुफिया तरीके से जांच की, जिसमें ज्ञानभारती, फ्रेजर टाउन, कम्मनहल्ली और अन्य कई क्षेत्रों में संपत्तियां होने का पता चला।

जार्ज पर आरोप हैं कि उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जा करवाया और बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के भूखंड परिचितों को आवंटित करवाए हैं।
ईडी ने जार्ज की ओर से 1985 से 2019 तक लोकायुक्त को पेश संपत्तियों का विवरण भी जुटाए, जिसके अनुसार उनकी संपत्ति में साल दर साल वृद्धि हुई है।

जार्ज के न्यूयार्क में करोड़ों रुपयों की संपत्ति खरीदने की जानकारी मिली है। उनकी पुत्री रेनिया अब्राहम और दामाद केविन अब्राहम न्यूयार्क में रहते हैं। ईडी पुत्री और दामाद के कारोबार पर भी नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही जार्च को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Home / Bangalore / अब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री पर कसा ईडी का शिकंजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो