scriptशांति मजबूती प्रदान करती है-साध्वी भव्यगुणाश्री | -Peace gives strength - Sadhvi Bhavyagunashree | Patrika News
बैंगलोर

शांति मजबूती प्रदान करती है-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरJun 26, 2022 / 07:48 am

Yogesh Sharma

शांति मजबूती प्रदान करती है-साध्वी भव्यगुणाश्री

शांति मजबूती प्रदान करती है-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. फे्रजरटाउन में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि सबसे बड़ी इच्छा व्यक्ति की होती है जो सुख शांति पाने की चाह होती है। वर्तमान काल में आदमी जिन साधनों से सुख शांति पाने का प्रयास करता है उतना ही और ज्यादा अशांति में उलझ जाता है उसके पीछे कोई मुख्य कारण है तो संतोष का नही होना है। मन को सन्तोष नहीं है। सच में संतोष आ जाए तो व्यक्ति की दशा और जीने की दिशा बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन में शांत रहेंगे तो खुद को बहुत मजबूत पाएंगे। क्योंकि लोहा ठण्डा रहने पर ही मजबूत रहता है। गर्म होने पर तो उसे किसी भी आकार में ढाल दिया जाता है।
साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि अच्छा वक्त उसी का होता हैं जो किसी का बुरा नहीं सोचते हैं। ये सृष्टि कहती है कि मत सोच की तेरा, सपना क्यों पूरा नहीं होता हिम्मत वालों का इरादा कभी अधूरा नहीं होता। जिस इंसान के कर्म अच्छे होते हैं। उसके जीवन में कभी अंधेरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि चंदन से वंदन ज्यादा शीतल होता है। योगी होने के बजाय उपयोगी होना ज्यादा अच्छा है। प्रभाव अच्छा होने के बजाय स्वभाव अच्छा होना ज्यादा जरूरी है। हंसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है मगर हंसकर किया हुआ कार्य आपकी पहचान बढ़ाता है। गौतमचंद लूणिया ने बताया कि साध्वी का चातुर्मास प्रवेश 4 जुलाई को चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ महालक्ष्मी लेआउट बेंगलूरु में होगा। वसंतराज भंसाली, प्रवीण कुमार भंसाली, किरण कुमार भंसाली के घर पगलिया हुआ।
छत्रांक मुनि कल नंजनगुड पहुंचेंगे
मैसूरु. छत्रांक मुनि आदि ठाणा-2 ने शनिवार दोपहर चामराजनगर से नंजनगुड़ की ओर विहार किया। मुनि सोमवार सुबह नंजनगुड में प्रवेश करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो