scriptपेजावर मठ प्रमुख की स्थिति बिगड़ी, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंचे सीएम | Pejawar mutt seer health still critical | Patrika News
बैंगलोर

पेजावर मठ प्रमुख की स्थिति बिगड़ी, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंचे सीएम

पेजावर मठ प्रमुख को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 दिसम्बर को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। उन्हें तभी से सघन चिकित्सा कक्ष मेंं रखा गया है

बैंगलोरDec 28, 2019 / 08:08 pm

Jeevendra Jha

पेजावर मठ प्रमुख विश्वेश्व तीर्थ स्वामी की हालत स्थिर

पेजावर मठ प्रमुख विश्वेश्व तीर्थ स्वामी की हालत स्थिर

बेंगलूरु. पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेश तीर्थ की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी रही। चिकित्सकों का कहना है कि स्वामी सेहत में पहले की तुलना में गिरावट आई है। स्वामी के स्वास्थ्य पहले से ज्यादा बिगडऩे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेेने अस्पताल पहुंचे। पेजवार मठ उडुपी के प्रसिद्ध अष्ट मठों में से एक है। पेजावर मठ प्रमुख को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 दिसम्बर को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। उन्हें तभी से सघन चिकित्सा कक्ष मेंं रखा गया है।
उडुपी जिले के मणिपाल स्थित कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि स्वामी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनके स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट आई है। वे अब भी अवचेतन अवस्था में हैं और उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है। जांच में मस्तिष्क के सही तरीके से काम नहीं करने की बात आई है।
स्वामी की तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी मिलने पर तटवर्ती इलाकों के दौरे पर गए मुख्यमंत्री येडियूरप्पा भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। होन्नावर में पत्रकारों से बातचीत में येडियूरप्पा ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि स्वामी के स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर बनी हुई और चिकित्सक उनके हालात में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Home / Bangalore / पेजावर मठ प्रमुख की स्थिति बिगड़ी, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंचे सीएम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो