scriptसेवा व भक्ति के साथ की तीर्थयात्रा | Patrika News
बैंगलोर

सेवा व भक्ति के साथ की तीर्थयात्रा

जैन महिला संगठन मातृछाया का आयोजन

बैंगलोरMay 22, 2024 / 06:01 pm

Santosh kumar Pandey

jain mahila
बेंगलूरु. मातृछाया जैन महिला संगठन की ओर से आयोजित तीर्थ सेवा यात्रा के तहत महिलाओं ने गुजरात के धार्मिक स्थलों की यात्रा की। अध्यक्ष ललिता नागोरी व मंत्री पुष्पा बाफना के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने शत्रुंजय तीर्थ व अनेकों तीर्थों के दर्शन किए एवं पूजा-पाठ किया।
गुरू सेवा संयोजिका त्रिशला दांतेवाड़िया व मीना सोलंकी के विशेष सहयोग से आचार्य अरविंदसागर सूरीश्वर, चंद्रयशविजय आदि संतों के दर्शन, वंदन, सेवा भक्ति का लाभ मिला। मानव सेवा कार्य, परमार्थ सेवा की विशेष सेवा सहयोगी निर्मला दांतेवाड़िया, पवनी राठौड़, कंचन भंसाली, सूरज गुलेच्छा, डायाबाई सोलंकी, सारिका तलावत, मार्गदर्शिका त्रिशला कोठारी व व अन्य सदस्यों ने पालीताणा तीर्थ के वृद्धाश्रम व समर्पण बालाश्रम में नकद राशि एवं खाद्य सामग्री प्रदान क। इस दौरान गुरु वैयावच्च, परमार्थ सेवा, मानव सेवा कार्यों, बच्चों की शिक्षा हेतु फीस राशि आदि में भी विशेष सहयोग दिया गया।

Hindi News/ Bangalore / सेवा व भक्ति के साथ की तीर्थयात्रा

ट्रेंडिंग वीडियो