scriptलोगों को भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बता कर रिझाया, फिर कांग्रेस पर बरसे नरेंद्र मोदी | PM wooed people by telling them about BJP's manifesto | Patrika News
बैंगलोर

लोगों को भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बता कर रिझाया, फिर कांग्रेस पर बरसे नरेंद्र मोदी

मैसूरु में नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा : टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बन के घूम रही है कांग्रेस पार्टी

बैंगलोरApr 14, 2024 / 09:23 pm

Sanjay Kumar Kareer

modi-in-mysuru
बेंगलूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मैसूरु में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। पीएम ने अपने संबोधन में भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अगले पांच साल तक लोगों को फ्री में राशन मिलता रहेगा। 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। पीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ अब किन्नर समुदाय को भी होगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बन के घूम रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का अभी भी देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का इरादा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी राजनीतिक सत्ता के लिए आग से खेल रही है। कांग्रेस की चुनावी रैली में एक व्यक्ति को भारत माता की जय बोलने की इजाजत लेनी पड़ी। क्या भारत माता की जय बोलने के लिए इजाजत लेनी पड़ेगी। क्या ऐसी कांग्रेस को कर्नाटक, देश कभी माफ करेगा।
उन्होंने कहा कि, पहले वंदे मातरम का विरोध, अब भारत माता की जय का विरोध। कांग्रेस के पतन होने की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए आग का खेल खेल रही है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को नीचे दिखाने का कोई मौके नहीं छोड़ते हैं। देश अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। कांग्रेस सेना से सर्जिकल स्ट्राइक से सबूत मांगती है। आतंकी संगठन पर बैन लगता है, कांग्रेस उसी को राजनीतिक विंग के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरे देश एक था। लेकिन, कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया। कांग्रेस ने हमारी आस्था का अपमान किया। इंडी गठबंधन वाले सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन जब तक मोदी है, जब तक आपका आशीर्वाद है, यह कभी सफल नहीं होंगे। मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र का भी जिक्र किया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8wss8w

Home / Bangalore / लोगों को भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बता कर रिझाया, फिर कांग्रेस पर बरसे नरेंद्र मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो