scriptसत्ता का दुरुपयोग किया गया : येड्डि | Power was misused: Yeddy | Patrika News
बैंगलोर

सत्ता का दुरुपयोग किया गया : येड्डि

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने आरोप लगाया है कि लोक सभा चुनावों के दौरान राज्य के चुनिंदा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने दावा किया कि मंड्या, तुमकूरु, हासन में इतना सब कुछ करने के बावजूद जनता दल-एस के प्रत्याशियों को सफलता नहीं मिलेगी।

बैंगलोरMay 03, 2019 / 08:24 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

सत्ता का दुरुपयोग किया गया : येड्डि

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने आरोप लगाया है कि लोक सभा चुनावों के दौरान राज्य के चुनिंदा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने दावा किया कि मंड्या, तुमकूरु, हासन में इतना सब कुछ करने के बावजूद जनता दल-एस के प्रत्याशियों को सफलता नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मंड्या में निखिल गौड़ा, तुमकूरु में एचडी देवगौड़ा तथा हासन में प्रज्वल रेवण्णा को स्थानीय मतदाताओं ने सटीक जवाब दिया है। राज्य के खुफिया विभाग की रिपोर्ट से एचडी कुमारस्वामी चिंतित हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री जीटी देवगौड़ा के बयान पर येड्डियूरप्पा ने कहा कि देवगौड़ा ने सच्चाई बताई है। केवल मैसूरु में ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी क्षेत्रों में यही हालात हैं। गठबंधन दलों के जमीनी कार्यकर्ताओं ने नेताओं की अपील ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि आम चुनाव के परिणाम के बाद राज्य में सत्ता के समीकरण बदलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। आम चुनाव परिणा के बाद हार के लिए कांग्रेस तथा जद-एस दोनों के बीच संघर्ष और तेज होगा।

Home / Bangalore / सत्ता का दुरुपयोग किया गया : येड्डि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो