scriptविश्व में कोरोना खात्मे के लिए प्रार्थना | Pray for the end of corona in the world | Patrika News
बैंगलोर

विश्व में कोरोना खात्मे के लिए प्रार्थना

आचार्य अजीतशेखर सूरी की निश्रा में आयोजन

बैंगलोरMay 24, 2020 / 07:37 pm

Yogesh Sharma

विश्व में कोरोना खात्मे के लिए प्रार्थना

विश्व में कोरोना खात्मे के लिए प्रार्थना

मैसूरु. आचार्य अजीतशेखरसूरी आदि ठाणा की निश्रा में रविवार सुबह नजरबाद स्थित आदेश्वर वाटिका में भगवान आदिनाथ के दर्शन, वंदन, चैत्यवंदन, भक्तांबर, शांतिपाठ, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। सकल संघ को मांगलिक सुनाया व आशीर्वाद प्रदान किया। जिलाधीश अभिराम जी.शंकर व शहर पुलिस उपायुक्त डॉ. ए.एन.प्रकाश गौड़ा की स्वीकृति अनुसार तथा नजरबाद पुलिस थानाकर्मियों के संरक्षण में पदयात्रा शुरू हुई जो मैसूरु बेंगलूरु मुख्य मार्ग सिद्घलिंगपुरा स्थित महावीर जिनालय पहुंची। वहां पर भगवान महावीर स्वामी के दर्शन वंदन किए। आचार्य ने आगामी चातुर्मास आडम्बर रहित, स्वाध्याय करने का संदेश देते हुए कहा कि सुमतिनाथ दादा का संघ पर आशीर्वाद सदा बना रहे। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक दांतेवाड़ीया, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, शान्तिलाल श्रीश्रीमाल,आदेश्वर वाटिका जैन संघ के अध्यक्ष रमेश श्रीश्रीमाल, सदस्य भोजराज पोरवाल, प्रवीण दांतेवाडिय़ा, महावीर जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिलाल चौहान, सुमतिनाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, उपाध्यक्ष संजय पोरवाल, सचिव अमित दांतेवाडि़य़ा, पाश्र्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल, सहित व्यावच समूह के सदस्यों ने बड़ी संख्या में लाभ लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो