scriptमहावीर जन्म कल्याणक की तैयारियों पर हुई चर्चा | Preparations for Mahavir Janma Kalyanak discussed | Patrika News
बैंगलोर

महावीर जन्म कल्याणक की तैयारियों पर हुई चर्चा

जेवाईएस ने किया संयुक्त बैठक का आयोजन

बैंगलोरFeb 16, 2020 / 06:37 pm

Yogesh Sharma

महावीर जन्म कल्याणक की तैयारियों पर हुई चर्चा

महावीर जन्म कल्याणक की तैयारियों पर हुई चर्चा

बेंगलूरु. भगवान महावीर स्वामी के 2619 वें जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को जैन युवा संगठन के तत्वावधान में विभिन्न संघ, संस्थाओं की बैठक रविवार को बीबीयूएल जैन विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आदिनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक संघ चिकपेट के उपाध्यक्ष बाबूलाल पारख, सहमंत्री गौतम सोलंकी, ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस कर्नाटक के महामंत्री जम्बूकुमार दुग्गड़, तेरापंथ सभा गांधीनगर के उपाध्यक्ष कैलाश बोराणा, वर्धमान प्रसादी के लाभार्थी सायर हीरालाल मालू उपस्थित थे।
जैन युवा संगठन के अध्यक्ष रूपचंद कुमट ने सभी का स्वागत किया। मंत्री मुकेश बाबेल ने जन्म कल्याणक की जानकारी दी। जैन युवा संगठन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सज्जनराज मेहता ने सेवा ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी सभा में दी। संघ संस्था चेयरमैन महावीर मुणोत ने बताया इस वर्ष करीब 175 संघ संस्थाओं के पधादिकारियों ने सभा में अपनी संस्था का रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष संगठन अपने नवीन कार्य के अंतर्गत आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण की और आगे बढ़ते हुए ‘धरती मां की गोद भराई-पौधरोपण अभियानÓ का लोकार्पण हुआ ।
साथ ही इस वर्ष दानदाताओं के लिए विशेष स्मृति चिन्ह बनवाया गया, जिसका लोकार्पण बैठक में अतिथि एवं पदाधिकारियों के साथ स्मृति चिन्ह चेयरमैन विशाल गुगलिया द्वारा हुआ। इस वर्ष के स्मृति चिन्ह के निर्माण में पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया गया। इस वर्ष सायंकालीन संास्कृतिक कार्यक्रम की एक झलक भी सभा में दिखाई गई। ट्रेलर लॉन्च किया गया। जन्म कल्याणक महोत्सव के सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में जैन युवा संगठन के अध्यक्ष रूपचंद कुमट,उपाध्यक्ष महेन्द्र कोठारी, मंत्री मुकेश बाबेल,सहमंत्री रितेश मेहता, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बागरेचा, पूर्व अध्यक्ष विनोद नन्दावत, पूर्व अध्यक्ष भरत रांका एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। संचालन सुश्रुत चेलावत एवं अमित दक ने किया। आभार संगठन के सहमंत्री रितेश मेहता ने जताया।

Home / Bangalore / महावीर जन्म कल्याणक की तैयारियों पर हुई चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो