scriptगठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुटता से होगा प्रचार : सिद्धरामय्या | Promoting solidarity in favor of alliance candidates: Siddharamaiah | Patrika News
बैंगलोर

गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुटता से होगा प्रचार : सिद्धरामय्या

गठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरामय्या ने दोहराया है कि राज्य में गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए दोनों दलों के नेता एकजुटता के साथ प्रचार करेंगे।

बैंगलोरMar 23, 2019 / 10:52 pm

शंकर शर्मा

गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुटता से होगा प्रचार : सिद्धरामय्या

गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुटता से होगा प्रचार : सिद्धरामय्या

बेंगलूरु. गठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरामय्या ने दोहराया है कि राज्य में गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए दोनों दलों के नेता एकजुटता के साथ प्रचार करेंगे। अपने निवास पर हासन जिले के नेताओं, कार्यकर्ताओ से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के उद्देश्य से गठबंधन किया।


इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस ने अन्य क्षेत्रीय दलों से समझौता किया है। इस बारे में नेता और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई है। सिद्धरामय्या ने कहा कि हासन में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता प्रज्वल के लिए प्रचार करेंगे। क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शिवराम और पुट्टेगौड़ा ने प्रचार करने की घोषणा की है। जनता दल-एस अपने क्षेत्रों में किसे उम्मीदवार बनाएगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। गुरुवार शाम तक कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है।

अवसरवादी है कांग्रेस-जद-एस का गठबंधन
बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा है कि पार्टी राज्य की सभी २८ सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। ऐसे में मंड्या में सुमालता अंबरीश के समर्थन का सवाल ही अप्रसांगिक है।


बुधवार को उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में दो सीटों पर भी सफतला नहीं मिलने का दावा करने वाले एच.डी. देवेगौड़ा को अपनी पार्टी की दो सीटें बचाने का प्रयास करना चाहिए। जनता दल-एस यह दो सीट बचा लेती है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। जद-एस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।


इससे पहले के आम चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता सिद्धरामय्या ने बयान दिया था कि नरेंद्र मोदी जैसे सांप्रदायिक नेता प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते, लेकिन फिर क्या हुआ, यह सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस तथा जद-एस के बीच गठबंधन हुआ है। एक-दूसरे कीचड़ उछाल रहे गठबंधन दलों के नेताओं को भाजपा पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

गठबंधन के नेता साझा प्रेस वार्ता से एकजुटता का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हासन में कांग्रेस अरकलगुड मंजू को भाजपा में शामिल किए जाने के पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का फैसला है।


राहुल गांधी के कर्नाटक में से चुनाव लडऩे की संभावनाओं पर ईश्वरप्पा ने कहा कि राहुल की बात छोडि़ए, अब अगर इंदिरा गांधी भी होतीं तो यहां से सफलता नहीं मिलती। विधान परिषद सदस्य लहरसिंह सिरोया, पार्टी के सह प्रवक्ता एएच आनंद, अनवर मानपाडी तथा पूर्व महापौर ए. हरीश उपस्थित थे।

गिरीश गौड़ा लोस चुनावों के एंबेसडर
बेंगूलरु. पैरालम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले गिरीश गौड़ा को राज्य में लोकसभा चुनावों का एंबेसडर नियुक्त किया गया है। राज्य के चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने यहां बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरीश गौड़ा ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान जबरदस्त काम किया इसलिए उन्हें दूसरी बार लोकसभा चुनावों में भी एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने शारीरिक रूप से विशेष सक्षम लोगों के बीच जबरदस्त चुनावी जागरुकता अभियान चलाया और उन्हें वोट देेने के लिए प्रेरित किया। गौड़ा जन्म से ही बाएं पैर से विकलांग हैं लेकिन ऊंची कूद में देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में लंदन में आयोजित ग्रीष्मकालिन पैरालम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और पुरुषों की ऊंची कूद एफ-42 वर्ग में रजत पदक जीता। भारत से वर्ष 2012 में पदक जीतने वाले पहले और अब तक पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले 8 वें भारतीय बने।


विकलांगों के लिए हो विशेष व्यवस्था
संजीव कुमार ने कहा कि राज्य में 4 लाख 3 हजार 907 विशेष रूप से सक्षम मतदाता हैं और उनके लिए 35 हजार 739 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में 35 हजार 739 व्हील चेयर, 41 हजार 669 मैग्नीफाइंग ग्लास, 2 हजार 213 साइन लैंग्वेज बोलने वाले कर्मचारी, 31 हजार 515 सहायकों को इन बूथों पर तैनात किया जाएगा। पहली बार नेत्रहीन मतदाताओं की मदद के लिए पोलिंग बूथ के सामने ब्रेल भाषा में पोस्टर लगाए जाएंगे।

Home / Bangalore / गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुटता से होगा प्रचार : सिद्धरामय्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो