scriptसंपत्ति कर का भुगतान न करने वालों पर लगेगा जुर्माना | property tax arrears in Mahadevpur Zone | Patrika News
बैंगलोर

संपत्ति कर का भुगतान न करने वालों पर लगेगा जुर्माना

जुर्माना के साथ ही संपत्ति जब्त की जाएगी

बैंगलोरDec 15, 2018 / 12:15 am

Rajendra Vyas

property tax

संपत्ति कर का भुगतान न करने वालों पर लगेगा जुर्माना

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के महादेवपुर क्षेेत्र के संयुक्त आयुक्त एम. सी. जगदीश ने कहा कि तय समय में संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाले संपत्ति मालिकों पर जुर्माना लगाने के साथ ही संपत्ति जब्त की जाएगी।
उन्होने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महादेवपुर क्षेत्र के हूडी, व्हाइट फील्ड, मारथहल्ली, के.आर.पुरम, होरामावु और एच.ए.एल. सहित कुल छह राजस्व उप संभाग में मौजूदा वित्त के दौरान अब तक 556 करोड़ रुपए का संपत्ति कर आया है जबकि 288.41 करोड़ रुपए संग्रहित करना शेष है। सभी वार्ड कार्यालयोंं, उपंसभाग कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों में इसकी घोषणा की गई है। 9,891 संपत्ति मालिकों को संपत्ति कर भुगतान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
उन्होंने कहा कि छह उप संभागों में शीर्ष-500 संपत्ति कर बकायादार लोगों की सूची तैयार की गई है। 100 से अधिक लोगों को संपत्तियां जब्त करने के सिलसिले में वारंट जारी किया है। अन्य लोगोंं को भी वारंट जारी करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को संपत्ति-कर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक बुधवार को तीन करोड़ से पांंच करोड़ रुपए संग्रहित हो रहे है। उन्होंने कहा कि 10 हजार रुपए से अधिक के कर बकायादार लोगों पर प्रत्येक महीने दो फीसदी ब्याज लगाया जा रहा है। कर निरीक्षकों, राजस्व निरीक्षकों और मूल्यांकन करने वालों को लक्ष्य से ज्यादा कर संग्रहित करने का निर्देश दिया है। महादेवपुर क्षेत्र में कुल 3,51,482 संपत्तियां हैं। स्व-संपत्ति आकलन के तहत गलत जानतारी देकर कर चोरी करने वाले लोगोंं की संपत्तियों का फिर से सर्वेक्षण करके कर के साथ जुर्माना और ब्याज एक साथ लगाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो