scriptभूमि सुधार कानून के विरोध में प्रदर्शन | Protest against land reform law | Patrika News
बैंगलोर

भूमि सुधार कानून के विरोध में प्रदर्शन

किसानों ने किया यातायात जाम

बैंगलोरSep 26, 2020 / 09:52 pm

Santosh kumar Pandey

mandya.jpg
मंड्या. जिला किसान संघ ने संजय चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर बेंगलूरू- मैसूरू राष्ट्रीय राजमार्ग रोककर एपीएमसी अधिनियम विधेयक वापस लेने (APMC Act) व भूमि सुधार संशोधन कानून ( Land Reforms Act) को वापस लेने को लेकर प्रदर्शन किया।
किसानों ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि राज्य व केंद्र सरकार सरकार मिलकर भूमि सुधार कानून लाकर किसानों की जमीन खरीदकर उद्योगपतियों को खुश करने का विचार कर रही है।
किसानों का कहना है कि कर्ज में डूबा किसान अपनी जमीन जरूर बचेगा। जिसका फायदा उद्योगपति उठायेगा। सरकार को कानून वापस लेना होगा। प्रदर्शन के दौरान राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने किसानों को समझाकर राजमार्ग को पर यातायात बहाल किया। प्रदर्शन में कृष्णा, चंद्रशेखर सहित किसानों ने भाग लिया।
मद्दूर में भी प्रदर्शन

उधर मद्दूर तहसील के मुख्य चौराहे पर भी किसानों ने बेंगलूरू- मैसूरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर प्रदर्शन कर एपीएमसी , भूमि सुधार कानून वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में नजुंडा, रामकृष्णा , नागराज , पुटराजु, उमेश सहित कई किसानों ने भाग लिया। उधर श्रीरंगपट्टनण तहसील के चौराहा पर भी किसानों ने बेंगलूरू- मैसूरु-राष्ट्रीय राजमार्ग रोककर प्रदर्शन किया।

Home / Bangalore / भूमि सुधार कानून के विरोध में प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो