scriptएलिवेटेड कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन | protest against the elevated corridor | Patrika News
बैंगलोर

एलिवेटेड कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन

शहर की यातायात जाम समस्या के निवारण के लिए प्रस्तावित विवादास्पद एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के खिलाफ शहर के विभिन्न नागरिक संगठनों ने आनंद राव सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया।

बैंगलोरMar 17, 2019 / 07:37 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

एलिवेटेड कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन

बेंगलूरु. शहर की यातायात जाम समस्या के निवारण के लिए प्रस्तावित विवादास्पद एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के खिलाफ शहर के विभिन्न नागरिक संगठनों ने आनंद राव सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया।

लगभग 30 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना के कारण कब्बन पार्क के 100 से अधिक पेड़ कट जाएंगे। विभिन्न पर्यावरण और नागरिक संगठनों ने इसके खिलाफ अभियान शुरू किया है और शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अगर किसी को इस परियोजना को लेकर आपत्ति है तो वह खुले दिल से बात करने को तैयार हैं।
यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बेंगलूरु को जोड़ेगी और यातायात की समस्या हल होगी। इससे बेंगलूरु अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाना आसान होगा। हालांकि, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बेलवाड़ी ने कहा कि सरकार ने अपनी पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होगी। यह पर्यावरण के लिए घातक साबित होगा।
वहीं कुछ मोबिलिटी विशेषज्ञों ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर की बजाय नागरिक परिवहन पर जोर देना ठीक होगा। इस तरह की परियोजनाएं कभी यातायात जाम की समस्या का हल नहीं कर सकती हैं। बल्कि इससे यातायात जाम की समस्या बढ़ेगी ही। पहले आनंद राव सर्किल फ्लाइओवर के निर्माण के लिए 400 पेड़ काटे गए। लेकिन, क्या यातायात जाम की समस्या खत्म हुई। यह कॉरिडोर भी ऐसा ही साबित होगा।

Home / Bangalore / एलिवेटेड कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो