scriptमछली पकडऩे के जाल में फंसा अजगर | python caught in fish net | Patrika News
बैंगलोर

मछली पकडऩे के जाल में फंसा अजगर

अजगर के करीब जाने का मतलब जान जोखिम में डालना

बैंगलोरJan 20, 2020 / 08:55 pm

Nikhil Kumar

मछली पकडऩे के जाल में फंसा अजगर

मछली पकडऩे के जाल में फंसा अजगर

मंड्या. कडुकोतनहल्ली के एक झील में मछली पकडऩे के दौरान जाल में फंसे एक अजगर को सांप पकडऩे वाले एमएन प्रसन्न कुमार ने सुरक्षित निकाला। बाद में अजगर को जंगल में छोड़ा गया।

गांव के महेश ने मछली पकडऩे के लिए जाल फेंका था। जाल खींचते समय जाल का वजन इतना था कि महेश जाल को पूरी तरह बाहर खींच नहीं सका। करीब से देखने पर महेश को जाल में अजगर दिखा। जिसके बाद उसने गांव के लोगों को सूचित किया। लोगों के पहुंचने तक अजगर जाल को पानी में खींच ले गया था। सूचना पर पहुंचे वन विभाग दल ने अजगर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। कई प्रयासों के बावजूद अजगर काबू में नहीं आया। अजगर के करीब जाने का मतलब जान जोखिम में डालना था। जिसके बाद अधिकारियों ने प्रसन्न कुमार को बुलाया। अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे।

Home / Bangalore / मछली पकडऩे के जाल में फंसा अजगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो