scriptमोदी पर उठाया सवाल तो मिल गया नोटिस | Questioned PM Modi on flood relief, Karnataka BJP leader gets notice | Patrika News
बैंगलोर

मोदी पर उठाया सवाल तो मिल गया नोटिस

यत्नाल ने विपक्षी नेताओं से सुर मिलाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के बाढ़ पर ट्वीट किया लेकिन उत्तर कर्नाटक के लिए नहीं। इससे लोगों को लगता है कि कर्नाटक में अभी चुनाव नहीं है इसलिए मोदी को यहां के बाढ़ प्रभावितों की चिंता नहीं है।

बैंगलोरOct 04, 2019 / 07:26 pm

Jeevendra Jha

मोदी पर उठाया सवाल तो मिल गया नोटिस

मोदी पर उठाया सवाल तो मिल गया नोटिस

बेंगलूरु. बाढ़ राहत सहायता मिलने में देरी को लेकर केेंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना कर्नाटक के एक वरिष्ठ भाजपा नेता को भारी पड़ गया। पिछले कई दिनों से इस मसले पर केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले विजयपुर के विधायक बसवराज पाटिल यत्नाल को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान को गंभीरता से लेते हुए भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने यत्नाल को नोटिस जारी कर दस दिनों में जवाब देने के लिए कहा। समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि यत्नाल के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। यत्नाल ने गुरुवार को उत्तर कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकें के लिए केेंद्रीय राहत सहायता हासिल करने में विफल रहे राज्य के केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा सांसदों की आलोचना करते हुए कहा था कि वे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और इस मसले को उठाएंगे। यत्नाल ने केंद्रीय मंत्रियों पर तंज करते हुए कहा था कि वे हुब्बली या बेंगलूरु में क्यों बैठे हैं, दिल्ली जाएं और प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य के लिए १० हजार करोड़ रुपए की सहायता हासिल करें। यत्नाल ने सांसदों को आगाह किया था कि भाजपा को राज्य में सत्ता ऐसे ही नहीं मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एच एन अनंत कुमार ने काफी परिश्रम किया था। इससे पहले मंगलवार को यत्नाल ने विपक्षी नेताओं से सुर मिलाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के बाढ़ पर ट्वीट किया लेकिन उत्तर कर्नाटक के लिए नहीं। इससे लोगों को लगता है कि कर्नाटक में अभी चुनाव नहीं है इसलिए मोदी को यहां के बाढ़ प्रभावितों की चिंता नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो