scriptरफाल सौदे ने किया 10 हजार को बेरोजगार : जयपाल | Rafal deal unemployed for 10 thousand: Jaipal | Patrika News
बैंगलोर

रफाल सौदे ने किया 10 हजार को बेरोजगार : जयपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि रफाल युद्ध विमान के सौदे से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ा।

बैंगलोरSep 01, 2018 / 11:28 pm

शंकर शर्मा

रफाल सौदे ने किया 10 हजार को बेरोजगार : जयपाल

रफाल सौदे ने किया 10 हजार को बेरोजगार : जयपाल

बेंगलूरु. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि रफाल युद्ध विमान के सौदे से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ा। उन्होंने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि रफाल के सौदे और नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान हुआ है। देश का कोई भी वित्त विशेषज्ञ दावा करे कि नोटबंदी का फैसला सही था। नोटबंदी और जीएसटी से मध्यम और गरीब व्यापारियों को अधिक नुकसान पहुंचा हैै। आज हर एक उत्पादन उद्योग को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रफाल सौदे से देश को लग भग ४१ हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एचएएल कारखाने को भी भारी नुकसान हुआ है।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ सवाल किए है और मोदी इसका जवाब देने में विफल रहे है। मोदी खुद को भारत के संविधान से बड़ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व संप्रग सरकार ने रफाल सौदे में विमानो की खरीदी और प्रौद्योगिकी के तबादले के कारण एचएएल को १०८ विमान बनाने का अवसर था। नरेन्द्र मोदी ने इस करार को रद्द कर अनिल अंबानी की कंपनी को विमानों की आपूर्ति का अवसर उपलब्ध कराया है। अनिल अंबानी को पहले ही पता था कि पुराना करार रद्द कर उन्हें नया करार का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निदेश गुंडूराव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बापूजी केंद्रों में भी हो सकेंगे ‘आधार’ में बदलाव
बेंगलूरु. ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की ओर से राज्य के 6 हजार से अधिक बापूजी सेवा केंद्रों में अब आधार संख्या में संशोधन करने की व्यवस्था होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशों के तहत यह सेवा पंचायत स्तर पर उपलब्ध करने का फैसला किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के निदेशक एम. के.केंपेगौडा के मुताबिक 6024 से अधिक बापूजी सेवा केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध होने से गांवों के निवासियों को अब तहसील मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।सेवा केंद्रों में आवश्यक दस्तावेज देकर नाम, पते में सुधार, गलत नाम में सुधार की व्यवस्था होगी।

Home / Bangalore / रफाल सौदे ने किया 10 हजार को बेरोजगार : जयपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो