scriptइतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा, भाजपा को रोकना राहुल के वश की बात नहीं | Rahul can not stop BJP | Patrika News
बैंगलोर

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा, भाजपा को रोकना राहुल के वश की बात नहीं

इतिहासकार रामचंद्र गुहा (RAMCHANDRA GUHA) का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और हिन्दुत्ववादी ताकतों को रोकने के लिए एक सक्षम विपक्ष की जरूरत है और यह राहुल गांधी (Rahul Gandhi)के नेतृत्व में नहीं हो सकता।

बैंगलोरJan 18, 2020 / 07:54 pm

Santosh kumar Pandey

भाजपा को रोकना राहुल के बस की बात नहीं

भाजपा को रोकना राहुल के बस की बात नहीं

बेंगलूरु. इतिहासकार रामचंद्र गुहा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और हिन्दुत्ववादी ताकतों को रोकने के लिए एक सक्षम विपक्ष की जरूरत है और यह राहुल गांधी के नेतृत्व में नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि देश को ऐसा विपक्ष चाहिए जो हिंदुत्ववादी ताकतों से लड़ सके। राहुल गांधी इस प्रकार के विपक्ष का नेतृत्व नहीं कर सकते।
गुहा ने कहा कि हिंदुत्ववादी ताकतें भारत को नुकसान पहुंचा रही हैं और अनियंत्रित हिंदुत्व देश को बर्बाद कर देगा। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक विश्वसनीय विपक्ष जरूरी है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी उस विपक्ष का नेतृत्व नहीं कर सकते, जो भारतीय जनता पार्टी और हिंदुत्ववादी ताकतों को रोक सके।
हालांकि उन्होंने ऐसा नेता कौन हो सकता है के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि ऐसा नेतृत्व कांग्रेस में या उसके बाहर भी उभर सकता है।

बता दें कि केरल में शुक्रवार को एक साहित्य उत्सव में दक्षिणपंथी राजनीति के कट्टर आलोचक गुहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर उन्हें मेहनती और स्व-निर्मित व्यक्ति करार दिया था जबकि राहुल गांधी को पांचवीं पीढ़ी का वंश बताया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो