scriptतड़के ४.३० बजे पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी | Reached the bridge at 4.30 am and jumped into the river | Patrika News
बैंगलोर

तड़के ४.३० बजे पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी

तड़के 4.30 बजे नेत्रावती नदी पर बने पुल पर पहुंचे गोपालकृष्णा ने सुसाइड नोट लिखने के पश्चात पुत्र के साथ पुल से नदी में छलांग लगा दी।

बैंगलोरFeb 17, 2020 / 04:43 pm

Santosh kumar Pandey

तड़के ४.३० बजे पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी

तड़के ४.३० बजे पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी

मेंगलूरु. बंटवाल तहसील के बालटिला गांव के निवासी गोपालकृष्णा रै (45) ने अपने पुत्र अनीश रै (8 ) के साथ रविवार तड़के 4.30 बजे नेत्रावती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार गोपालकृष्णा शनिवार को पत्नी अश्विनी रै तथा अन्य परिजनों के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोनाजे गांव पहुंचे थे।
तड़के 4.30 बजे नेत्रावती नदी पर बने पुल पर पहुंचे गोपालकृष्णा ने सुसाइड नोट लिखने के पश्चात पुत्र के साथ पुल से नदी में छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोताखोरों की मदद से मृतकों का शव नदी से निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया है।
बस पलटने से 11 बाराती घायल
मेंगलूरु. एक निजी बस पलट जाने से बस में सवार 11 जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार उप्पिनअंगडी थानांतर्गत हुई इस बस दुर्घटना में बस में 20 यात्री सवार थे। बस मे सवार लोग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सकलेशपुर से पुत्तूर की ओर जा रहे थे। कोडिकल गांव के निकट चालक का नियंत्रण खो जाने से बस पलट गई। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Home / Bangalore / तड़के ४.३० बजे पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो