scriptअच्छे आचारण वाले 79 कैदियों की रिहाई | Release of 79 prisoners of good march | Patrika News

अच्छे आचारण वाले 79 कैदियों की रिहाई

locationबैंगलोरPublished: Sep 09, 2018 09:44:05 pm

उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि राज्यपाल ने अच्छे आचारण वाले 79 कैदियों की रिहाई की मंजूरी दी है।

अच्छे आचारण वाले 79 कैदियों की रिहाई

अच्छे आचारण वाले 79 कैदियों की रिहाई

बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि राज्यपाल ने अच्छे आचारण वाले 79 कैदियों की रिहाई की मंजूरी दी है। उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं से को बताया कहा कि रविवार सुबह केन्द्रीय परप्पन अग्रहार जेल और अन्य जिलों की जेलों से ७९ कैदी रिहा किए जाएंगे। परप्पन अग्रहार केन्द्रीय जेल में कुछ कैदियों को रिहाई का सरकारी आदेश वितरित होगा। इन कैदियों की रिहाई गत स्वतंत्रता विदस के अवसर पर ही होना चाहिए था।

सरकार ने अच्छे आचारण वाले १२० कैदियों की सूची तैयार कर इसकी मंजूरी के लिए राजभवन भेेजी थी। राज्यपाल ने मंजूरी देने से पहले कुछ विवरण मांगा था। गृह विभाग से सभी विवरण देने के बाद रिहाई की मंजूरी मिली। अच्छे आचरण वाले कैदियों को अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिहा करने का फैसला लिया है।


अभी से ही कैदियों का विवरण संग्रहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से हस्ताक्षर किए सरकारी दस्तावेज और फाइलें गत सप्ताह गृह विभाग के कार्यालय पहुंची थीं। उच्चतम न्यायालय ने गत वर्ष कुछ नियमों के तहत प्रावधान किया है कि उम्रकैद की सजा प्राप्त कैदी भी अगर अच्छा आचारण रखते हैं तो उन्हें रिहा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर साल प्रदेश के सभी जेलों में कैदियों की समीक्षा कर अच्छे आचारण वाले कैदियों की रिहाई का सिलसिला जारी रहेगा।

गांजा बेचने वाले पांच गिरफ्तार
बेंगलूरु. कोरमंगला पुलिस ने एक छात्र समेत पांंच लोगों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सुबह आम्बेडकर उद्यान के पास पांच लोग गांजा बेच रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विशाखापट्टणम के मणिकंठ (२३), अन्नसन्द्रपाल्या के जुबैर पाशा (३२), राजाजीनगर दूसरे ब्लॉक के शिव प्रसाद (२८), बल्लारी के श्रेयस (२०) और विशाखापट्टणम के लक्ष्मण (२२) के तौर पर हुई है।


मणिकंठ विशाखापट्टणम से गांजा खरीद कर जुबैर पाशा के जरिए बेचता था। आरोपियों के कब्जे से ३.५० किलो ग्राम गांजा, नकद राशि, एक कार और पांंच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। श्रेयस एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में दूसरे वर्ष का छात्र है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो