scriptधर्म और अध्यात्म भारत के मूल प्राण हैं -आचार्य देवेंद्रसागर | Religion and Spirituality are the basic souls of India - Acharya Deven | Patrika News
बैंगलोर

धर्म और अध्यात्म भारत के मूल प्राण हैं -आचार्य देवेंद्रसागर

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरJan 26, 2022 / 07:46 am

Yogesh Sharma

धर्म और अध्यात्म भारत के मूल प्राण हैं -आचार्य देवेंद्रसागर

धर्म और अध्यात्म भारत के मूल प्राण हैं -आचार्य देवेंद्रसागर

बेंगलूरु. जयनगर के राजस्थान जैन संघ में विराजित आचार्य देवेन्द्रसागर सूरी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म भारत के मूल प्राण हैं। जिस प्रकार प्राण के बगैर शरीर निर्जीव हो जाता है, ठीक उसी प्रकार धर्म, अध्यात्म, आस्था भक्ति योग व तत्वज्ञान के बगैर यह देश अस्तित्वहीन हो जाएगा। भारत पूरे विश्व में गुरु के रूप में प्रतिष्ठित है। विश्व को ज्ञान, वैराग्य की शिक्षा देना, सत्य के मार्ग का अनुगामी बनाना भारत का ही कार्य रहा है। आचार्य ने कहा कि आज की आधुनिक सभ्यता संसाधनों के अधीन हो गई है। समाज में उपयोगितवाद बढ़ता चला जा रहा है। यह सत्य है कि सांसारिक जीवनयापन के लिए भौतिक वस्तुओं की आवश्यकता होती है, इसे किसी भी प्रकार से नकारा नहीं जा सकता। आवश्यकता के अनुसार उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति तो करनी ही चाहिए, परंतु मानव जीवन को अत्याधिक इंद्रिय-पोषण बना दिया जाना भी कदापि उचित नहीं है। तमाम भौतिक संसाधनों के ढेर के नीचे दबकर प्राप्त उपलब्धियों के भंवर में फंसकर आज का मानव विक्षिप्त होता जा रहा है। उसकी सभ्यता, सत्यता व सरलता समाप्ति की ओर है। प्रेम रस सूख गया है और मोह रस व्याप्त होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण सत्यता के विपरीत दिशा की ओर बढऩा है। मौजूदा दौर में विश्व भर में मानव के पग सत्य के विपरीत दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं। जिसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिना विलंब किए हुए और इस दिशा में कहीं और अधिक देर न हो जाए सत्य के मार्ग पर पुन: लौट पडऩा चाहिए। अब थोथे तर्कों का सहारा छोडऩा होगा। यह कहना कि हम जो कर रहे हैं वही ठीक है इस आग्रह को तो छोडऩा ही होगा। संसार को दिखाने के लिए धर्म और भक्ति का बाह्य आडंबर छोडक़र मर्म को समझते हुए किसी दिखावे के बगैर परमात्मा की प्राप्ति के लिए अग्रसर हो जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है।

Home / Bangalore / धर्म और अध्यात्म भारत के मूल प्राण हैं -आचार्य देवेंद्रसागर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो