scriptमुनि, साध्वी का आध्यात्मिक मिलन | religious news | Patrika News
बैंगलोर

मुनि, साध्वी का आध्यात्मिक मिलन

समकित मुनि और साध्वी विजयलता का विहार

बैंगलोरDec 23, 2018 / 01:21 am

Rajendra Vyas

adhyatmik milan

मुनि, साध्वी का आध्यात्मिक मिलन

मैसूरु. समकित मुनि और साध्वी विजयलता का विहार के दौरान शुक्रवार को आध्यात्मिक मिलन हुआ। समकित मुनि ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि मैं सबका प्रिय बनूं लेकिन महापुरुष कहते हैं कि दुनिया के प्रिय बनने से पहले अपने परिवर के प्रिय बनना सीखें। साध्वी प्रज्ञाश्री ने मुनि के स्वागत में गीतिका प्रस्तुत की। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष किशोर कुमार बोहरा ने संचालन किया। चामराजनगर जैन संघ के मंत्री प्रकाश मारु ने सेवा का लाभ लिया।
यात्रा संघ ने लिया आचार्य रत्नसुंदर से आशीर्वाद

बेंगलूरु. बोहरा हवाई यात्रा संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को गुजरात के नागेश्वर पाश्र्वनाथ तीर्थधाम पहुंच आचार्य रत्नसुंदर सूरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बेंगलूरु से गए संघ में उत्तमचंद मूथा, सुरेश कातरेला, ललित बोहरा, महेंद्र सोलंकी, मनु चौपड़ा आदि सदस्य शामिल रहे। उत्तमचंद मुथा, सुरेश कातरेला व अन्य सदस्यों ने राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

तत्वज्ञान व तेरापंथ दर्शन परीक्षा
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत संचालित तत्वज्ञान व तेरापंथ दर्शन परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर केंद्र से १३ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पूर्व महामंत्री वीणा बैद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम डांगी, प्रेमबाई भंसाली, महिला पटावरी, सहमंत्री उषा चिंडालिया, केंद्र व्यवस्थापितका बरखा पुगलिया, प्रशिक्षिका सुशीला सुराणा का सहयोग रहा।

Home / Bangalore / मुनि, साध्वी का आध्यात्मिक मिलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो