scriptराजस्थान संघ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन | Reorganization of the executive of the Union of Rajasthan | Patrika News
बैंगलोर

राजस्थान संघ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन

पुनमिया पुन: सचिव, पांच उपाध्यक्षों शामिल

बैंगलोरApr 14, 2021 / 11:22 am

Yogesh Sharma

राजस्थान संघ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन

राजस्थान संघ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन

बेंगलूरु. राजस्थान संघ कर्नाटक की नई कार्यकारिणी का पुर्नगठन सर्वसम्मति से किया गया। रविवार को यहां संघ के चेयरमैन अशोक चोपडा की अनुशंसा पर अध्यक्ष रतनीबाई मेहता ने कार्यकारिणी में सचिव कमल पुनमिया सहित पांच नए उपाध्यक्षों को शामिल किया है। इनमें प्रवीण पोरवाल, मनोहर लुंकड़, रमेश भंडारी, ओमप्रकाश लूणावत व महेंद्र सोलंकी का मनोनयन किया गया है। संयुक्त सचिव रूपचंद कुमट, संगठन संचिव सुरेश धोका व कोषाध्यक्ष पद पर अमित आर. मेहता तथा पीआरओ राजेश बांठिया को बनाया गया है। संघ के सचिव कमल पुनमिया ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अनिल संकलेचा, मोक्षवाहिनी के चेयरमैन पद्मराज मेहता, मेट्रिमोनी के चेयरमैन अशोक गजानन व मेंबरशिप के चेयरमैन कैलाश संकलेचा को मनोनीत किया गया है। सलाहकार समिति में धीरेंद्र सिंघी व बसवराज बुल्ला को शामिल किया गया है। संघ के सचिव कमल पुनमिया ने बताया कि वर्किंग कमेटी में सरला डागा, बबीता श्रीश्रीमाल, मधु तातेड़, वंशराज बोहरा, रमेश बोहरा, राजेश तलेसरा, मनोज बाफना, दिनेश खिंवेसरा, रमेश दक, रामलाल गन्ना, ताराचंद गुगलिया को जिम्मेदारी दी गई है। पीआरओ राजेश बांठिया ने बताया कि चेयरमैन अशोक चोपडा ने सभी से वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना गाइडलाइंस की पालना करने व नियमानुसार वैक्सिनेशन करवाने की व्यक्तिगत अपील भी की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो