scriptसद्गुरु देते हैं आध्यात्मिक जन्म | Sadhguru gives spiritual birth | Patrika News
बैंगलोर

सद्गुरु देते हैं आध्यात्मिक जन्म

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से उमिया भवन, विजयनगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी प्रदीपानंद ने कहा कि सतगुरु स्वयं भी ऊंचे मंडलों में विहार करते हैं और अपने शिष्यों को भी ऊंचे मंडलों में उड़ान भरना सिखाते हैं। वे सीधा ब्रह्मज्ञान की दीक्षा देकर शिष्य को आध्यात्मिक जन्म देते हैं।

बैंगलोरJul 22, 2019 / 07:52 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

सद्गुरु देते हैं आध्यात्मिक जन्म

बेंगलूरु. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से उमिया भवन, विजयनगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी प्रदीपानंद ने कहा कि सतगुरु स्वयं भी ऊंचे मंडलों में विहार करते हैं और अपने शिष्यों को भी ऊंचे मंडलों में उड़ान भरना सिखाते हैं। वे सीधा ब्रह्मज्ञान की दीक्षा देकर शिष्य को आध्यात्मिक जन्म देते हैं।
यह ज्योति हमारी आत्मा का प्रतीक

साध्वी सुबुद्धा भारती ने कहा कि जब हम गुरु की आरती करें तो मन में यही भाव हों कि गुरुवर, यह ज्योति हमारी आत्मा का प्रतीक है। इस ‘आत्म-ज्योति’ को अपनी ‘परम-ज्योति’ में विलीन करने की कृपा करें।
गुरु महिमा में सुंदर भजनों का गायन

साध्वी साक्षी भारती व मंजू भारती द्वारा गुरु महिमा में सुंदर भजनों का गायन किया गया। साध्वी उन्मेशा भारती ने प्रवचनों का सार कन्नड़ भाषा में रखा। कार्यक्रम में संस्थान के पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के अंतर्गत पौधों का वितरण भी किया गया।

Home / Bangalore / सद्गुरु देते हैं आध्यात्मिक जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो