scriptपुरानी दुश्मनी के चलते समाजकंटक की हत्या | Samajakantak killed due to old enmity | Patrika News
बैंगलोर

पुरानी दुश्मनी के चलते समाजकंटक की हत्या

हाल ही जेल से लौटा था

बैंगलोरApr 22, 2021 / 05:09 pm

Santosh kumar Pandey

Brother murdered his sister

Brother murdered his sister

बेंगलूरु. अशोक नगर पुलिस थानान्तर्गत एक समाजकंटक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार रो•ा गार्डन निवासी रवि वर्मा (34) एक हत्या के मामले में गिरफ्तार होकर गत वर्ष जेल गया था।

एक सप्ताह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। वह फातिमा गली में एक मित्र से मुलाकात कर घर लौट रहा था। पीछे से घात लगाकर चार से पांंच लोगंों ने हथियारों से हमला कर नृशंस तरीके से उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है।
मजदूर की हत्या

शहर के तिन्डलू के करीब सप्तगिरि ले आउट में एक निर्माण मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हुब्बल्ली निवासी प्रकाश (25) एक ठेकेदार के पास सप्तगिरि ले आउट मे एक निर्माणाधीन भवन में काम करता था। वहीं एक शेड में रहता था।
किसी ने शेड में घुस कर चाकू से उसकी हत्या की थी। सुबह अन्य मजदूर काम पर आने पर हत्या का पता चला। विद्यारण्यापुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Home / Bangalore / पुरानी दुश्मनी के चलते समाजकंटक की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो