scriptचंद्रू को ‘मुख्यमंत्री बनाने वाले नाटक का ७००वां मंचन ३१ को | Sandal wood actor Chandrashekhar creates history | Patrika News
बैंगलोर

चंद्रू को ‘मुख्यमंत्री बनाने वाले नाटक का ७००वां मंचन ३१ को

अभिनेता तथा राजनेता एचएन चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री के नाम से मशहूर करने वाले ‘मुख्यमंत्री नामक कन्नड़ नाटक का 700वां मंचन 31 जनवरी को रविंद्र कला क्षेत्र में होगा। गत 40 वर्ष से इस नाटक के 699 मंचन किए गए हैं। इस दौरान नाटक के अन्य कलाकार बदले हैं, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री की प्रमुख भूमिका आज भी एचएन चंद्रशेखर उर्फ ‘मुख्यमंत्री चंद्रू निभा रहे हैं

बैंगलोरDec 26, 2019 / 09:17 pm

Sanjay Kulkarni

चंद्रू को 'मुख्यमंत्री बनाने वाले नाटक का ७००वां मंचन ३१ को

चंद्रू को ‘मुख्यमंत्री बनाने वाले नाटक का ७००वां मंचन ३१ को

बेंगलूरु.अभिनेता तथा राजनेता एचएन चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री के नाम से मशहूर करने वाले ‘मुख्यमंत्री नामक कन्नड़ नाटक का 700वां मंचन 31 जनवरी को रविंद्र कला क्षेत्र में होगा। गत 40 वर्ष से इस नाटक के 699 मंचन किए गए हैं। इस दौरान नाटक के अन्य कलाकार बदले हैं, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री की प्रमुख भूमिका आज भी एचएन चंद्रशेखर उर्फ ‘मुख्यमंत्री चंद्रूÓ निभा रहे हैं। इसी नाटक के कारण व्यंग्यात्मक लहजे में चंद्रशेखर को राज्य का स्थाई मुख्यमंत्री कहा जाता है। ऐसा मुख्यमंत्री जो गत 40 वर्ष से इस भूमिका के माध्यम से राज्य में मुख्यमंत्री बना है। बताया जा रहा है कि एक नाटक में लगातार 40 वर्ष तक एक ही भूमिका निभाते हुए चंद्रशेखर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस कीर्मिमान को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड में शामिल किया जा रहा है।
वर्ष 1985 में जनता दल-एस में शामिल हुए चंद्रशेखर ने पहली बार गौरीबिदनूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। उसके पश्चात वे भाजपा में शामिल होकर विधान परिषद के सदस्य भी बने। सिद्धरामय्या सरकार के कार्यकाल के दौरान उनको कन्नड़ विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री चंद्रू ने संदलवुड में 500 से अधिक फिल्मों में भूमिका निभाई है। संदलवुड के मशहूर कलाकार अंबरीश के साथ फिल्म ‘चक्रव्यूहÓ में भी उन्होंने मुख्यमंत्री की ही भूमिका निभाई थी।

Home / Bangalore / चंद्रू को ‘मुख्यमंत्री बनाने वाले नाटक का ७००वां मंचन ३१ को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो