scriptसंयम व जन्म शताब्दी महोत्सव पर महामंत्र का जाप | sanyam va janm shataabdee mahotsav par mahaamantr ka jaap | Patrika News
बैंगलोर

संयम व जन्म शताब्दी महोत्सव पर महामंत्र का जाप

गणेशबाग में आयोजन

बैंगलोरAug 08, 2022 / 07:49 am

Santosh kumar Pandey

ganesh.jpg
बेंगलूरु. जय ब्रज मधुकर अर्चना चातुर्मास समिति के तत्वावधान में राजस्थान प्रवर्तिनी साध्वी डॉ. सुप्रभा, साध्वी डॉ. उदितप्रभा उषा, साध्वी डॉ हेमप्रभा हिमांशु, साध्वी डॉ इमितप्रभा, साध्वी उन्नति प्रभा, साध्वी नीलेश प्रभा आदि ठाणा 6, साध्वी पुनीतज्योति आदि साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में रविवार को प्रात: 7.00 बजे से जय ब्रज मधुकर अर्चना चातुर्मास समिति के तत्वावधान में एवं नवकार ग्रुप बेंगलूरु के सहयोग में श्रमण संघीय प्रथम युवाचार्य मिश्रीमल मधुकर संयम शताब्दी वर्ष एवं राजगुरु माता उमराव कंवर अर्चना जन्म शताब्दी महोत्सव के प्रसंग पर महा मंगलकारी नवकार महामंत्र का सहजोडे 21 लाख नवकार महामंत्र का जाप किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़े ही शांत वातावरण में सामूहिक नवकार महामंत्र का सस्वर विधि पूर्वक जाप संपन्न किया। नवकार ग्रुप के अध्यक्ष किशोर दलाल एवं उनके पूरी टीम का आज के इस नवकार महामंत्र जाप के आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। दोनों महापुरुषों के शताब्दी वर्ष महोत्सव के प्रसंग पर जय ब्रज मधुकर अर्चना चातुर्मास समिति के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
संचालन करते हुए समिति के महामंत्री मनोहरलाल लुकड ने धन्यवाद दिया। मध्यान्ह साध्वी उमराव कंवर के बहुआयामी प्रेरक जीवन पर आधारित एक नाटिका का मंचन बेंगलूरु के विभिन्न संघों के बालक-बालिकाओं द्वारा किया गया।
छिद्रान्वेषी नहीं बनें: साध्वी दिव्यदेशनाश्री
बेंगलूरु. आरपीसी लेआउट स्थित समता भवन में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी दिव्यदेशनाश्री ने कहा कि हम छिद्रान्वेषी नहीं बनें। हमें किसी भी व्यक्ति में कमियां ढूंढने वाला नहीं बनना है। किसी में कोई भी दोष दिखाई दे तो उसे हम लोगों पर प्रकट नहीं करें। यदि किसी को सुधारने की दृष्टि से उसका दोष बताना पड़े तो वह भी उसे इस प्रकार अपनत्व से बताएं कि वह अपनी गलती को समझकर उस दोष को दूर कर दे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो