28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी नामांकन के लिये पहुंचे रायबरेली, सोनिया गांधी और प्रियंका समेत साथ में दिखे ये नेता

गांधी परिवार ने अमेठी सीट छोड़ने और राहुल गांधी को रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अमेठी में कांग्रेस ने रायबरेली में केएल शर्मा को टिकट दिया।

2 min read
Google source verification

यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी उम्मीदवार घोषित किया है।

राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी हैं।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विशेष विमान से राहुल के साथ आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थोड़ी देर में रायबरेली पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'किसी को संचालन भी तो करना है…।' प्रियंका गांधी ने अमेठी से के.एल. शर्मा को सही च्वाइस बताया।

सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा।