scriptआरोपी को उम्र कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना | Sentenced to life imprisonment and fined 10 thousand rupees | Patrika News
बैंगलोर

आरोपी को उम्र कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना

सत्तरवें अतिरिक्त सिटी सिविल न्यायालय ने एक दोस्त की हत्या कर जलाने के आरोप में एक ऑटो चालक को उम्रकैद और 10 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है।

बैंगलोरJan 12, 2018 / 09:59 pm

शंकर शर्मा

life prison

बेंगलूरु. सत्तरवें अतिरिक्त सिटी सिविल न्यायालय ने एक दोस्त की हत्या कर जलाने के आरोप में एक ऑटो चालक को उम्रकैद और १० हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है। आरोप पत्र के अनुुसार रामचंद्रपुर के एजीएस ले आउट निवासी दीनदयाल (४६) और केशव दोनों गहरे दोस्त थे।

केशव को शराब की आदत थी। दीनदयाल परिवार का बड़ा सदस्य होने के कारण वह दिन-रात ऑटो चलाता था। केशव ने दीनदयाल को अधिक मेहनत करते देखा तो रोज शराब पिलाने के लिए परेशान करने लगा। एक बार केशव ने दीनदयाल पर हमला कर रुपए छीने और एक बार में शराब पीने के अलावा कुछ शराब की बोतलें भी खरीदी थीं।


दीनदयाल उसकी इस आदत से परेशान हो चुका था इसलिए उसने हत्या करने की योजना बना ली। २१ अगस्त २०१२ की रात दीनदयाल ने अपने जन्मदिन के बहाने केशव को खूब शराब पिलाई और ऑटो स्टैंड के पास एक बैंच पर सुला दिया। केशव नशे में होने से गहरी नींद में चला गया। दीनदयाल ने उस पर पट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी और फरार हो गया। ऑटो चालकों ने केशव को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे फिर एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन पांच दिन बाद केशव ने दम तोड़ दिया।


केशव की पत्नी वीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर दीनदयाल पर संदेह व्यक्त किया था। पुलिस ने दीनदयाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने मान लिया कि केशव के उत्पीडऩ से परेशान होकर उसी ने उसे जलाया था। मल्लेस्वरम पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था। आदलत ने उसे उम्र कैद और १० हजार रुपए का जुर्माना भरने की सजा दी। सरकारी वकील रवि वर्मा ने मुकदमे की पैरवी की थी।

नाइजीरियाई समेत ३ गिरफ्तार
कोरमंगला पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन लोगो को गिरफ्तार करआठ किलो ग्राम गांजा, १२० ग्राम हशीस और ८७४ एलएसडी पेपर जब्त किया है। आरोपीकी पहचान नाइजीरिया के युगो चुकवो विक्टर नौसू (३२) जेपी नगर के जॉन माइसन सिमोन (२६) और अडिशा के उमेश कुमार (२५) के तौर पर की गई है।


सूचना मिलने पर कोरमंगला पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मंजुनाथ ने कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंच कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से नशीले पदार्थ के अलावा नकद ३७०० रुपए और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। विक्टर कारोबार के वीसा पर भारत आया था।

वह मुंबई में रह कर गत वर्, नवबर में बेंगलूरुआया। यहांं मादक पदार्थ छात्रों, साफ्टवयर ंइंजीनियरों और अन्य लोगों को अधिक कीमत में बेच कर मौज मस्ती की जिंदगी गुजार रहा था। उसने जॉन माइसन और उमेश कुमार को साथ शामिल कर उन्हें मादक पदार्थ बेचने पर कमीशन दिया करता था।

Home / Bangalore / आरोपी को उम्र कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो